देश

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में 4 मई को होगा पहले चरण का मतदान, लखनऊ सहित अन्य जिलों में मतदाताओं को किया गया जागरुक

UP Nikay Chunav 2023: जहां एक ओर यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों का प्रचार करने में जुटे हैं. वहीं प्रचार के अंतिम दिन लखनऊ सहित उन सभी जिलों में मतदाता जागरुकता रैली भी चलाई जा रही है, जहां पहले चरण का मतदान होना है. राजधानी में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने सिविल डिफेंस लखनऊ द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता बाइक रैली का शुभारम्भ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से किया और खुद भी लोगों से बढ़चढ़ कर इस उत्सव में शामिल होने की अपील की.

रैली के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अबकी बार हम सबको अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है. पिछली बार 38 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, इस बार अधिक से अधिक वोटिंग करवानी है. उन्होंने आम नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की. साथ ही कहा कि आप सभी अपने आस-पास रहने वाले नागरिकों को 4 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में घर से निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें. ताकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार वोट प्रतिशत में सुधार हो. मजूबत लोकतंत्र के लिए सभी का वोट करना जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

रैली का नेतृत्व कर रहे चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक वार्डन अपने अपने घर के पास के 20 घरो से लोगों को वोट डलवाना सुनिश्चित करेंगे. रैली को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ अफसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुमित मौर्य, मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, रेखा पांडेय, मुकेश कुमार, डिप्टी डिवीज़नल वार्डन जमशेद रहमान, हरीशचंद्र, अफसर टू डिवीज़नल वार्डन राजेन्द्र कुमार, इमरान कुरेशी आदि ने अहम भूमिका निभाई. रैली केडी सिंह बाबू स्टेडियम से निकलकर लखनऊ के तमाम हिस्सों में गई और घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने की अपील की वहीं अन्य 37 जिलों, जहां पहले चरण की वोटिंग होनी है, में भी जिलाधिकारी स्तर पर मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई.

11 मई को होगी दूसरे चरण की वोटिंग

इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago