देश

UP Nikay Chunav: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का दावा- इंस्टाग्राम आईडी हुई हैक, AIMIM और बसपा पर लगाए आरोप

UP Nikay Chunav 2023: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में निकाय चुनाव को लेकर 9 मंडल के 37 जिलों में वोटिंग जारी है. इसी बीच प्रदेश के कई जिलों से राजनीतिक दलों के समर्थकों व प्रत्याशियों के बीच झड़प के साथ ही फर्जी वोट डलवाने की भी जानकारी सामने आ रही है. वहीं इन सबके बीच यूपी के संभल से सपा के 94 साल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक होने का दावा किया है. इसी के साथ आरोप लगाते हुए कहा है कि एआईएमआईएम और बसपा ने आईडी हैक कर ली है क्योंकि उनके इंस्टाग्राम से एआईएमआईएम और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पक्ष में वोट डालने की अपील की गई है.

पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने आरोप लगाया है कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली गई है. आईडी हैक करने के बाद एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) और बसपा को वोट देने की अपील की गई है. सपा सांसद ने इस पूरे मामले में कानूनी कार्यवाही की मांग की है. साथ सपा सांसद ने कहा है, “ऐसे लोग फ्रॉड की बातें करते हैं और लोगों को धोखा देते हैं. अगर हिम्मत है तो मैदान में आकर लड़ो, वोट आजादी से आकर मांगो. तब पता चलेगा कि वोट किसको मिलेगा. कौन पब्लिक के लिए हमदर्द है. मुझसे ज्यादा हमदर्द कोई नहीं.”

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: शामली में सभासद प्रत्याशी ने भाजपा समर्थक का फोड़ा सिर, चुनाव बाधित करने के आरोप में रालोद विधायक हिरासत में लिए गए

बसपा-AIMIM पर बरसे

उन्होंने आगे कहा, “मैं सबके लिए खिदमत करता हूं. मैं इस समय करीब 94 साल का हूं और करीब 60 साल से राजनीति कर रहा हूं और मेरा दामन साफ है और इस वक्त मैंने संभल में निर्दलीय प्रत्याशी फरहाना यासीन को चुनाव के लिए खड़ा किया है. मैं कल भी उनके साथ था और आज भी उनके साथ हूं. ये उनका धोखा है और मिसगाइड करने की कोशिश कर रहे हैं पब्लिक को.”

बता दें कि गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में पहले चरण का मतदान जारी है. दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा और 13 मई को मतगणना होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago