फोटो सोशल मीडिया
UP Nikay Chunav- 2023 Results: यूपी में निकाय चुनाव की मतगणना सुबह से अभी तक जारी है. इस दौरान कई पदों के नतीजे भी सामने आ गए हैं और मेयर सहित कई स्थानों पर सभासदों व अध्यक्षों के भी नाम घोषित कर दिए हैं. इसी बीच कानपुर जिले में एक प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
सभासद का चुनाव जीतने वाले सपा प्रत्याशी अकील शानू का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जैसे ही उनको जीत की सूचना मिली वह फूट-फूट कर रोने लगे. ऐसा लगा मानो उनको भरोसा ही नहीं हुआ कि वह जीत भी गए हैं. फिलहाल उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वह पिछले 15 सालों से जीत की बाट जोह रहे थे और क्षेत्र में जमकर मेहनत भी कर रहे थे. ऐसे में जब उनको जीत की खबर मिली तो वह अपने आंसू रोक नहीं सके और फफक-फफककर रोने लगे. अकील ने कानपुर जिले के बेगमपुरवा के वार्ड नम्बर 102 से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया था. जीत के बाद अकील ने जनता को धन्यवाद तो कहा ही, साथ ही अपने वादे के मुताबिक सभी काम पूरे करने को भी कहा. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह फूट-फूटकर रो रहे हैं और उनके कुछ जानने वाले लोग उनको चुप होने के लिए कह रहे हैं.
ये भी पढ़ें- UP Politics: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- “…अंतकाल शुरू हो गया है”
बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण के लिए 4 मई को मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग की गई थी. जहां पहले चरण में 9 मंडल के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी तो वहीं 11 मई तो दूसरे चरण के लिए 9 मंडल के 38 जिलों 7 नगर निगमों पर मतदान हुआ था. इसी चुनाव के परिणाम के लिए शनिवार को काउंटिंग जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…