देश

Assam: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का रोमांच, एक सिंग वाले गैंडे के लिए है फेमस

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य असम में घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है. यह भारत में एक सींग वाले गैंडों के लिए जाना जाता है. पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य असम के सबसे व्यस्त शहर गुवाहाटी के पास स्थित है और यह गुवाहाटीवासियों के बीच वीकेंड पर घूमने के लिए पसंदीदा जगह है.

यहां अन्य पशुओं के अलावा तेंदुआ, मॉनिटर छिपकली, जंगली सूअर, कैप्ड लंगूर, साही, पैंगोलिन आदि जीवों को भी देख सकते हैं. साथ ही बर्ड्स को देखने की चाह रखने वाले भी यहां मायूस नहीं होंगे. यहां पर इनकी अलग-अलग 375 प्रजातियां नजर आएंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में स्तनधारियों की 22 प्रजातियां, सरीसृपों की 27 प्रजातियां, उभयचरों की 9 प्रजातियां, मछलियों की 41 प्रजातियां भी हैं.

मोरीगांव स्थित यह वन्यजीव अभयारण्य 38.81 स्वायर किमी में फैला हुआ है और पर्यटकों के लिए यहां जीप सफारी और एलिफैंट सफारी भी मौजूद है. इस अभयारण्य में घूमने के लिए आप ऑनलाइन टिकट (https://pobitorasafari.in/) बुक करा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत से रिहा, अभिजीत दिपके पर जारी रहेगी कानूनी कार्रवाई

Neha Bora Released: दिल्ली में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत…

15 minutes ago

नवरात्र में गरबा क्यों है इतना खास? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं और अनोखा महत्व

भारतीय संस्कृति में नृत्य और संगीत को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग माना…

23 minutes ago

अगले 8 घंटे 13 राज्यों पर बहुत भारी…! मूसलाधार बारिश और 70 की रफ्तार से आंधी का खौफनाक अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…

44 minutes ago

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

2 hours ago