देश

UP Nikay Chunav- 2023 Results: सीएम योगी का चला जादू, सभी 17 मेयर सीटों पर BJP का कब्जा, सपा-कांग्रेस को बड़ा झटका

UP Nikay Chunav- 2023 Results: यूपी निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान एक के बाद एक लगातार रैलियां करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐसा जादू चला कि भाजपा ने मेयर के सभी 17 पदों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं पार्षद व अन्य पदों पर हुए चुनाव में भी जीत दर्ज की है. जबकि मेयर चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है. जीत के बाद प्रदेश कार्यालय में शाम को जश्न मनाए जाने की तैयारी तेज हो गई है. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के अन्य नेताओं के शामिल होने की खबर सामने आ रही है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में नगर निगम की सरकार बनाकर एक बार फिर से सीएम योगी सबसे दमदार साबित हुए हैं. निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ जनसभाओं और रैलियों का असर यह रहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 17 नगर निगम सीटों पर भाजपा जीत गई है. इस तरह, उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से सीएम योगी पर भरोसा जताया.

आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन में मेयर पद के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने अपनी जगह बनाई है और सपा का सूपड़ा साफ हो गया है जो कि भाजपा को कड़ी टक्कर देने का दावा कर रही थी. ऐसे में अखिलेश का जादू न चलने से सपा खेमे में मायूसी छाई हुई है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- “…अंतकाल शुरू हो गया है”

वहीं खबर सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी की नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आज शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाएंगे.

बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण के लिए 4 मई को मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग की गई थी. जहां पहले चरण में 9 मंडल के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी तो वहीं 11 मई तो दूसरे चरण के लिए 9 मंडल के 38 जिलों 7 नगर निगमों पर मतदान हुआ था. इसी चुनाव के परिणाम के लिए शनिवार को काउंटिंग जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 minute ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

12 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

29 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

38 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

51 minutes ago