देश

UP Nikay Chunav 2023: कन्नौज में सपा-भाजपा और मेरठ में आप-भाजपा समर्थक भिड़े, मतदान केंद्र पर बुजुर्ग की मौत, भाजपा विधायक का नाम मतदाता सूची से गायब

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान लगातार जारी है. बढ़चढ़ कर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी बीच कन्नौज में सपा और भाजपा तो वहीं मेरठ में आप और भाजपा समर्थकों के भिड़ने की खबर सामने आ रही है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वहीं फर्रुखाबाद से एक दुखद खबर सामने आ रही है. यहां वोट डालने के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. वहीं पीलीभीत व कानपुर में मतदाता सूची से नाम गायब होने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा काटा.

कन्नौज में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक

कन्नौज में वोट डालने को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान सपा समर्थकों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिये वोट डलवाने का आरोप भाजपा पर लगवाया. सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि एक हजार से ज्यादा फर्जी आधार कार्ड के जरिये वोट डालवाए गए हैं. यह मामला गुरसहायगंज नगर पालिका के सरोजिनी देवी आर्य इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है.  पोलिंग बूथ पर सपा नेता को गिराकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजीम सिद्दीकी को पीटने की खबर सामने आ रही है. वहीं मौके पर पहुंची फोर्स ने उपद्रवियों को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Live: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 6 बजे तक होगा 38 जिलों में मतदान

मेरठ भिड़े आप और भाजपा समर्थक

मेरठ में आप और भाजपा समर्थकों के आपस में भिड़ने की खबर सामने आ रही है. यहां के मोदीपुरम स्थित डीएमए स्कूल में आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने भाजपा समर्थकों पर मनमानी करने का आरोप लगाया. इसी के बाद दोनो दलों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हो गई. ऋचा सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ भी बहस कर रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की. ऋचा सिंह ने फतेहउल्लापुर में गड़बड़ी की शिकायत की बात भी कही. तो वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बहस कर रहे कार्यकर्ताओं व समर्थकों को भगा दिया.

बुजुर्ग की हुई मौत

फर्रुखाबाद के कायमगंज के खबर सामने आ रही है कि यहां वोट डालने के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई है. यहां के मोहल्ला नुनहाई निवासी घासीराम की 75 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी कन्या विद्या पीठ मतदान केंद्र पर परिजनों के साथ मतदान करने गई थीं. वह वोट देकर बाहर निकली ही थीं, कि बेहोश हो गईं. आनन-फानन में उनको अस्पताल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

भाजपा विधायक का नाम वोटर लिस्ट से गायब

कानपुर में विधायक राहुल सोनकर और उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के कारण वो मतदान नहीं कर पाए. राहुल सोनकर बिल्हौर विधानसभा से BJP विधायक हैं तो वहीं यहां पर शिकायत सामने आई है कि वोटर लिस्ट में बहुत से लोगों के नाम गायब हैं. तो कही पर एक ही व्यक्ति का नाम कई बार अंकित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

27 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

31 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

46 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

48 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

60 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

1 hour ago