देश

UP: डेंगू के बढ़ते मामलों पर हरकत में अधिकारी, CM योगी का निर्देश- अस्पतालों में तय हों सारी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में डेंगू कहर बरपा रहा है.उत्तर प्रदेश प्रशासन इस बीमारी के फैलाव को लेकर अलर्ट है.उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों को लेकर अस्पतालों में बेड, दवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं को चुस्त -दुरुस्त करें. मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में डेंगू और संचारी रोगों को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं.मुख्यमंत्री ने हालात की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ विभाग के कार्यों की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग इसकी रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास करे.इसमें जरूरत के मुताबिक दूसरे विभागों को भी शामिल किया जाए. उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से भी अपील की है कि वो संचारी रोगों को लेकर सतर्क रहें. सीएम ने कहा कि बीमार व्यक्ति को समय से समुचित इलाज मिलना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया.सीएम ने कहा कि कहा कि विशेष रूप से उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में जितनी जल्द हो सके,टीके लगाए जाएं. इसके प्रति कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी के साथ साथ जवाबदेही भी तय की जाए

-भारत एक्स्प्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

43 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago