आज मनेगा भाई दूज
आज भाई दूज है. देशभर में ये त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. यह पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस साल कार्तिक शुक्ल की द्वितीया तिथि 26 और 27 अक्टूबर दोनों दिन की है.आज का शुभ मूहुर्त करीब एक घंटा 38 मिनट तक रहने वाला है. अधिकतर लोग भाईदूज गुरुवार को मना रहे हैं.
पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि बुधवार 26 अक्तूबर को दोपहर 2:43 बजे से शुरू होकर गुरुवार को दोपहर 12:45 बजे तक रहेगी. कुछ जगहों पर लोग उदया तिथि पर पर्व मनाते हैं. ऐसे में वहां पर 27 अक्टूबर यानि की आज भाईदूज की पूजा की जाएगी. आज भाईदूज मनाने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 बजे तक ही रहेगा.
क्या है मान्यता
ऐसी मान्यता है कि इस दिन बहन अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं.कहा जाता है कि यम और यमुना भाई बहन हैं. बहन को शिकायत रहती थी कि उसका भाई कभी उससे मिलने नहीं आता है. एक दिन अचानक यम अपनी बहन यमुना से मिलने चले जाते है. तब यमुना ने अपने भाई का टीका किया और उनको श्रीफल (गोला) भेंट किया ताकि भाई को याद रहे कि बहन से मिलते रहना है. तभी से भाईदूज पर भाई द्वारा विवाहित बहन के घर जाने और टीका कराने की परंपरा चलती आ रही है. बहन-भाई द्वारा यमुना में स्नान करने का भी इस दिन विधान माना जाता है.
चित्रगुप्त पूजा
तिथी के अनुसार आज कायस्थ समाज के लोग यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात की पूजा करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…