एलन मस्क के भोजपुरी में ट्वीट पर हैरान जनता
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के साथ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जल्द ही डील पूरा करने वाले है. फैसले के एक दिन पहले ही एलन मस्क अचानक हेडक्वार्टर पहुंच गए. इस दौरान एलन मस्क के हाथों में एक सिंक भी दिख रहा है. ऐसे में यह कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं कि एलन मस्क अब ट्विटर को खरीदने के लिए डील पर आगे बढ़ने वाले है.
पता चला है कि, इस संबंध में सिकोइया कैपिटल, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी , बिनेंस,सहित अन्य निवेशकों ने मस्क के वकीलों से अधिग्रहण संबंधित कार्रवाई के लिए जरूरी दस्तावेज़ात हासिल कर लिए हैं. मस्क की ओर से उठाया गया ये कदम अब तक का सबसे स्पष्ट और पुख्ता संकेत है कि वह शुक्रवार तक डील को पूरा कर सकते हैं. इसके पहले डेलावेयर अदालत ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक डील को फाइनल करने का निर्देश दिया था. अगर मस्क ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें मुकदमें का सामना करना होगा.
ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचने के बाद ही एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस ऑफिस में आज कई कूल लोगों से मुलाकात हुई. बता दें कि वे हाथ में सिंक लेकर ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचे और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा ‘लेट दैट सिंक इन!’ इसके एक घंटे पहले ही उन्होंने एक और ट्वीट किया था जिसमें लिखा ‘चीफ ट्वीट’ और ऐसा इम्प्रेसन दिखाया है. मानों वे कंपनी के टॉप एक्जीक्यूटिव हों. मस्क की इन हरकतों से साफ जाहिर हो रहा है कि अब वे डील को पूरा करने की मन बना चुके हैं.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए निवेशकों से कहा है कि वह ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाले है. इसके तहत 7,500 कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी को हटाने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि कंपनी में कम से कम कर्मचारियों से ही काम चलाया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…