देश

Lucknow News: ओवर स्पीडिंग पर पहली बार लखनऊ में बड़ी कार्रवाई, 121 वाहन चालकों पर FIR

Lucknow News: लगातार तेज रफ्तार वाहन लोगों अपना शिकार बना रहा है. हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नामिश की तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया था. इसके बाद बच्चे की मौत हो गई थी. इसके बाद से राजधानी में तेज रफ्तार से वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और शहर में पहली बार ओवर स्पीडिंग पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाए गए हैं व इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और यूपी समेत अन्य राज्यों के करीब 121 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

लखनऊ में तेज रफ्तार वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. करीब 121 वाहन चालकों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है. यह आंकड़ा फिलहाल एक दिन का नहीं है. ये कार्रवाई एक नवंबर से लेकर 24 नवंबर के बीच की गई है और ओवर स्पीड को लेकर दो या उससे ज्यादा बार चालान कटा गया है. पुलिस विभाग की ओर से ओवर स्पीड के खिलाफ यह पहला बड़ा कदम है. मालूम हो कि, जिन 121 वाहन चालकों के खिलाफ ओवर स्पिडिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है. उनमें से 102 वाहन चालक लखनऊ के ही रजिस्टर्ड हैं. तो वहीं 19 वाहन दूसरे जिलों के हैं. जिन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें से एक गाजियाबाद, एक नोएडा, एक हरदोई, एक दिल्ली, एक बहराइच, एक लखीमपुर खीरी, एक झांसी, एक वाराणसी, दो सीतापुर, दो बरेली, चार कानपुर समेत तीन वाहन उत्तर प्रदेश के बाहर से हैं, यानी इनमें से एक वाहन गुजरात तो एक महाराष्ट्र और एक पंजाब का है.

ये भी पढ़ें- Meerut: मातम में पहुंचने वालों पर टूटा नगर निगम की फॉगिंग का कहर, मच्छर मारने की दवा से बेहोश हुए दो बच्चों समेत 9 लोग

आईटीएमएस की ली गई मदद

वाहनों के चालान को लेकर लखनऊ पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि, वाहनों पर की गई एफआईआर आईटीएमएस प्रभारी सुधीर बाबू की तहरीर पर दर्ज की गई है और वाहन चालकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और आईपीसी की धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन सभी वाहन नंबरों को आईटीएमएस की ओर से किए गए चालान की मदद से इकट्ठा किया गया है. इसी तरह आगे भी कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago