दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
Old Age Pension In Haryana : हरियाणावासियों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज फिर एक खुशखबरी दी है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि अब बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 3 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा, “हरियाणा में 1 जनवरी, 2024 से बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी.”
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ट्विटर हैंडिल पर एक बयान में कहा गया— भाजपा सरकार ने 80 वर्ष की आयु से अधिक के अकेले रहने वाले नागरिकों के लिए “वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना” बनाई है. बता दें कि आज 25 नवंबर को वरिष्ठ नागरिकों के साथ “#सीएम_की_विशेष_चर्चा” हुई. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया कि 1 जनवरी, 2024 से वृद्धावस्था पेंशन के 3 हजार रुपये दिए जाएंगे.
यह भी पढ़िए: Haryana: CM खट्टर ने दी किसानों को खुशखबरी, गन्ने के रेट बढ़ाए, कहा- 400 रुपये क्विंटल कर दूंगा
हरियाणा में 45 से 60 वर्ष तक की आयु वाले अविवाहित पुरुष व महिलाओं को भी पेंशन दी जाती है. इसी महीने मुख्यमंत्री ने कहा था कि अविवाहित पुरुष व महिलाओं को 2,750 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस पेंशन का लाभ 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को मिलेगा. इसके अलावा 40-60 वर्ष आयु तक के विधुर पुरुष, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है उन्हें भी 2,750 रुपये पेंशन दी जाएगी.’
बता दें कि कुछ दिनों पहले एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक 60 साल के अवविवाहित बुजुर्ग की मांग पर सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने अविवाहित पुरुष व महिलाओं को पेंशन देने का फैसला लिया. इस फैसले का फायदा 45 से 60 साल तक के अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को मिलेगा. हालांकि, पेंशन उन्हीं कुंवारों को मिलेगी जिनकी सालाना इनकम 1.80 लाख से कम होगी.
इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने हरियाणा दिवस के मौके पर सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का भी शुभारंभ किया था. इस योजना के तहत हरियाणा के क़रीब 3.5 लाख नियमित कर्मचारी, 3 लाख पेंशनभोगी और उनके 20 लाख आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों से कैशलेस उपचार की सुविधा कर सकेंगे. कुल 569 सूचीबद्ध अस्पतालों में 1340 बीमारियाँ कवर होंगी. योजना के पहले चरण में मत्स्य एवं बागवानी की 894 कर्मचारियों को शामिल किया गया.
— भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…