सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
UP Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के लिए 60244 पदों की भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन हो चुका है. 17 और 18 फरवरी को परीक्षा हुई थी. इसी बीच पेपर लीक की खबरें सामने आ रही हैं और दावा किया जा रहा है कि पहले दिन की दूसरी पाली का पेपर लीक हो गया था.
हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPPRB) ने इन दावों का खंडन किया है. तो दूसरी ओर इसको लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि, भाजपा सरकार बेरोजगारों के सब्र का इम्तिहान न ले. इसी के साथ ही सवाल खड़े करते हुए कहा है कि, “लगभग 60 लाख नौजवानों ने परीक्षा लिखी है और जो खबरें मिल रही है कि पेपर लीक हुआ है, मान लीजिए उसमें 1 लाख बच्चे 100 परसेंट नंबर पा गए तो क्या सरकार उनको नौकरी देगी?”
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि, “यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के सभी सत्रों का पेपर लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट के साथ फैल रही है, जिससे लाखों बेरोजगार युवाओं में आक्रोश का माहौल है. पिछली अन्य परीक्षाओं की तरह इस बार भी रोजगार देने के नाम पर पेपर लीक होने की जो आशंका थी वो सच होकर, समाचारों के रूप में सामने आ रही है.”
अखिलेश ने आगे कहा है कि, “भाजपा सरकार सरकार बेरोजगारों के सब्र का इम्तिहान न ले. विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार युवा किसी तरह परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन भाजपा राज में उनके साथ हमेशा मजाक-सा ही होता है.” इसी के साथ सपा प्रमुख ने आगे कहा है कि, ” लगता है भाजपाइयों ने परीक्षाओं को पैसा कमाने का कारोबार बनाकर रख दिया है तभी तो ऐसे राजनीतिक प्रश्रय प्राप्त लोगों के खिलाफ कोई निर्णयाक कार्रवाई नहीं होती है और हर परीक्षा में यही खेल खेला जाता है.” अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा है कि, “भाजपा ने युवक-युवतियों का विश्वास खो दिया है. इस लोकसभा चुनाव में युवा भाजपा को पदमुक्त कर देंगे. युवा ये कहता आज का, नहीं चाहिए भाजपा.”
मालूम हो कि 17 और 18 फरवरी को पूरे प्रदेश के 75 जिलों में पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था. इसको लेकर हर परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही थी और पहली बार परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए थे. मालूम हो कि, यूपी पुलिस में 60,244 पुलिस आरक्षी पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसके लिए 75 जिलों के 2,385 सेंटर पर परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी. बता दें कि परीक्षा के लिए कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 15,48,969 महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं.
-भारत एक्सप्रेस
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…