मनोरंजन

BAFTA अवार्ड में अपने लुक से Deepika Padukone ने लूटी महफिल, शिमरी साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में बिखेरा हुस्न का जलवा!

Deepika Padukone BAFTA Look: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जो ‘फाइटर’ और ‘पठान’ की कामयाबी का जश्न मना रहीं इस साल ‘BAFTA अवार्ड्स’ में शामिल हुईं थी जो लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किया गया था. बीते रात को हुए इस अवॉर्ड शो में फाइटर एक्ट्रेस ने जोनाथन ग्लेजर को पोलिश ऐतिहासिक ड्रामा ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ के लिए बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज का अवॉर्ड दिया. इस दौरान उन्होंने शो में ऑफ व्हाइट शिमरी साड़ी पहनी है उनके लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया जो सब्यसाची की खूबसूरत सफेद साड़ी थी.

दीपिका पादुकोण का लुक

इवेंट में जाने से पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना बाफ्टा लुक फैंस के साथ शेयर किया है. इवेंट के लिए दीपिका ने ऑफ व्हाइट शिमरी साड़ी पहनी है जिसे उन्होंने मैचिंग बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है.शिमरी साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं. अपने लुक को दीपिका ने मैचिंग ईयररिंग्स और हेयर बन से कंपलीट किया. इसके साथ उन्होंने अपना मेकअप काफी मिनिमल रखा.दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट साड़ी लुक ने लोगों का दिल लूट लिया है. दीपिका ने कई सारे पोज देते हुए अपना बाफ्टा लुक शेयर किया है. इन तस्वीरों में वे कभी बैक साइड से अपना बैलेस ब्लाउज फ्लॉन्ट करती दिखीं तो कभी अपना हेयरस्टाइल हाइलाइट करती नजर आईं.

अवॉर्ड देते वीडियो हुआ वायरल

77वां ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 18 फरवरी की रात को आयोजित किया गया था. अवॉर्ड सेरेमनी में सारी लाइमलाइट बटोरने वाली कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण थी. अवॉर्ड समारोह में दीपिका चमकीली साड़ी पहनकर गई थी. सब्या सांची की इस साड़ी में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थीं. दीपिका पादुकोण ने बाफ्टा अवॉर्ड भी पेश किया. उनका अवॉर्ड देते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दीपिका पादुकोण ने सफेद शिमरी साड़ी पहनी थी. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. दीपिका पादुकोण ने द इनक्रेडिबल स्टोरी श्रेणी के लिए पुरस्कार भी प्रस्तुत किया. इससे पहले उन्होंने नामांकन भी पेश किया. दीपिका पादुकोण के इस अंदाज को फैन्स काफी पसंद भी कर रहे है.

ये भी पढ़ें:Varun Dhawan-Natasha जल्द बनेंगे पैरेंट्स, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर लिखा-हम प्रेग्नेंट हैं…

इस फिल्म ने जीता पुरस्कार

जोन ऑफ इंटरेस्ट ने अतुल्य कहानियां श्रेणी में पुरस्कार जीता. विजेता के नाम की घोषणा के बाद दीपिका पादुकोण ने उन्हें मंच पर बुलाया और पुरस्कार दिया. दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं.अवॉर्ड्स से पहले जब दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर आईं तो उनके लुक ने फैन्स को ओम शांति ओम की याद दिला दी. उन्होंने बैकलेस ब्लाउज के साथ चमकदार साड़ी पहनी थी. उन्होंने बैकलेस ब्लाउज में पैपराजी को पोज भी दिए.

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आई थीं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं. दीपिका पादुकोण के हवाई स्टंट को फैंस ने खूब पसंद किया है. दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रभास के साथ क्लिक 2989 AD में नजर आएंगी. इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

52 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

57 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

1 hour ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

1 hour ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

2 hours ago