अजय राय (फोटो ट्विटर)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दल लगातार अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं और जिलेवार पार्टी की समीक्षा करने में जुटे हैं. इसी बीच ‘इंडिया’ गठबंधन में भी सीटों को लेकर मंथन जारी है तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के सबसे सशक्त माने जाने वाले दल कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर मामला फंसा हुआ है और इस मामले में दोनों ही दल एक-दूसरे को लेकर खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे इंडिया गठबंधन के अंदर ही तालमेल की कमी दिखाई दे रही है. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) के ताजा बयान ने सपा का सिरदर्द और भी बढ़ा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि कांग्रेस किसी दबाव में आकर फैसला नहीं करेगी. इसी के साथ ये भी दावा किया है कि कांग्रेस यूपी की लोकसभा की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. उन्होंने ये भी कहा है कि बाकी कांग्रेस नेतृत्व जो तय करेगा, उस पर काम किया जाएगा.
मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कानपुर पहुंचे थे. यहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी को लेकर कांग्रेस की रणनीति का जिक्र किया. उन्होंने अखिलेश यादव के 20 सीटें देने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी इसे लेकर कुछ तय नहीं हुआ है. इसी के साथ दावा किया कि हमारी पार्टी यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस शर्त पर नहीं, संकल्प पर चुनाव लड़ेगी. बाकी हाई कमान जो भी फैसला करेगा, उस पर काम किया जाएगा. बता दें कि नवरात्रि के मौके पर कानपुर पहुंचे अजय राय ने माँ तपेश्वरी देवी के मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया.
ये भी पढ़ें- “मध्यप्रदेश में कांग्रेस के घोषणा पत्र को CM शिवराज ने बताया महाझूठा पत्र”, बोले- 5 साल पहले भी ऐसे ही दिए थे वचन
पत्रकारों से बात करते हुए अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है. इसी के साथ ये भी कहा कि उनके विकास के नाटक का पर्दा गिर चुका है. इस बार का लोकसभा चुनाव निर्णायक चुनाव होगा. इसी के साथ अजय राय ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी भी अपने संगठन को मजबूत करने पर काम कर रही है. हमारा संगठन दुरुस्त होगा. इसी के साथ उन्होंने सीएम योगी के बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के साफ होने की बात कही थी के सवाल पर अजय राय ने कहा कि वो किसी मुगालते में हैं, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है, इसका पता उनको आने वाले लोकसभा चुनाव में चल जाएगा.
बता दें कि अजय राय के इस बयान के बाद सपा और कांग्रेस के बीच मतभेद बढ़ता दिखाई दे रहा है. दूसरी दोनों दलों के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सीटों को लेकर तालमेल बैठता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. तो इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है और उन्होंने यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस को ये तय करना होगा कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए है. अगर अभी गठबंधन नहीं तो फिर सपा यूपी विधानसभा में भी गठबंधन नहीं करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…