देश

UP Politics: अजय राय से जेल में नहीं मिलेंगे आजम खान, अखिलेश ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 में सत्तारूढ़ दल भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) के दो दल, सपा और कांग्रेस के बीच टकराव जारी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय के बीच भी जुबानी जंग जारी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मिलने को लेकर सियासत गरम हो गई है. इसको लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है और पत्रकारों से बात करते हुए बुधवार को कहा है कि आजम खान से सभी को मिलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेता उस समय कहां थे, जब उन्हें फंसाया जा रहा था. इसी के साथ सपा प्रमुख ने कांग्रेस नेता पर आजम को फंसाने का आरोप भी लगाया है, जिससे साफ होता है कि कांग्रेस और सपा के बीच अंतर्कलह अभी जारी है. हालांकि, सीतापुर की जेल में बंद सपा नेता आजम खान ने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से इनकार कर दिया. आजम खान ने कहा कि मैं किसी भी पार्टी के पॉलिटिकल लीडर से नहीं मिलना चाहता हूं. आजम खान ने कहा कि परिवार के लोगों के अलावा वो किसी से नहीं मिलेंगे. यह इसलिए क्योंकि इस महीने वो जेल में केवल एक बार ही किसी से मिल सकते हैं.

बता दें कि दो फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को लेकर रामपुर की कोर्ट ने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के साथ ही उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को भी दोषी करार दिया है और सात-सात साल की सजा सुनाई है. जहां आजम खान को सीतापुर जेल में रखा गया है वहीं अब्दुल्ला को हरदोई और तंजीन फातिमा को रामपुर की जेल में रखा गया है. हालांकि सपा नेता की गिरफ्तारी के बाद से ही प्रदेश का सियासी माहौल गरम है. अब अजय राय की मुलाकात को लेकर अखिलेश सीधे कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. अखिलेश ने तो अजय राय पर ही आजम खान को फंसाने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें– MP Vidhan Sabha Chunav: मध्य प्रदेश में ‘योगी’ भी लड़ेंगे चुनाव, इस विधानसभा सीट से भरा पर्चा

मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सामने आया था विवाद

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच विवाद सामने आया था और इसी के बाद जारी हुआ बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव कई बार खुलेआम कांग्रेस से नाराजगी जता चुके हैं. अखिलेश कांग्रेस पर धोखा देने का भी आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने मीडिया के सामने बताया , “मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी से कांग्रेस की बातचीत हुई थी. पहले से हमारी पार्टी और संगठन के प्रत्याशी जीते हैं या जहां पर हमारी पार्टी ने अच्छा वोट पाया है. हमने उन्हीं सीटों के लिए बातचीत की थी. कांग्रेस ने धोखा दिया.” अखिलेश के इस बयान के बाद अजय राय ने पलटवार किया था और कहा था, “समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश में कोई हैसियत नहीं है. इसी के साथ ये भी कहा था कि, यूपी में उनकी पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.”

आजम से मिलने जाएंगे अजय

खबर सामने आ रही है कि अजय राय गुरुवार को यानी आज सीतापुर की जेल में बंद आजम खान से मुलाकात करने वाले हैं. इस बात की जानकारी सामने आने के बाद से ही यूपी की सियासत तेज हो गई है. वहीं अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी की ओर से देश के जिन नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, हम उनके लिए आवाज उठाएंगे. इसलिए आजम खान से मुलाकात करने जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

23 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago