Bigg Boss 17: शो ‘बिग बॉस 17’ शुरू हुए लगभग एक हफ्ता हो गया है. अब धीरे-धीरे सारे कंटेस्टेंट अपने रंग में रंगते नजर आ रहे है. ऐसे में जहां घर में कुछ लोगों के बीच दोस्ती और प्यार होते दिख रहा है वहीं कुछ कंटेस्टेंट के बीच काफी गहमा-गहमी होती नजर आ रही हैं. इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स किचन और खाने को लेकर एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं. दिल, दिमाग और दम वाले मकानों के बीच जबरदस्त बवाल होता दिख रहा है. मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे के बीच घर के काम को लेकर बहस हो गई है. जहां एक तरफ मन्नारा ने अंकिता पर घर पर हावी होने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी तरफ अंकिता ने मन्नारा को ‘बच्ची’ कह दिया.
दरअसल, मन्नारा हाॅल में जिग्ना वोरा, नवीद सोले, खानज़ादी और रिंकू धवन के साथ बैठी होती हैं. इसी बीच अंकिता आती है और सभी को स्लैब साफ करने के लिए कहती है. वह रिंकू और जिग्ना को इस काम के लिए समझदार कहती हैं और मन्नारा को ‘बच्ची’ कहती है. अंकिता ने इसके बाद ये भी कहा कि वो घर का काम किसी पर थोप नहीं रही हैं, बल्कि सिर्फ सुझाव दे रही हैं. वहीं जब अंकिता मन्नारा को ‘बच्ची’ कहती हैं तो इसपर मन्नारा गुस्सा हो जाती हैं. इसके बाद वो अंकिता को लेकर उलटी-सीधी बातें कहने लगती हैं.साथ ही जिग्ना और रिंकू को चेतावनी देती है कि वो बहुत चालाक है आप लोगों का यूज कर रही हैं. इसके बाद मन्नारा रोते हुए अपने कपने में चली जाती हैं.
इसके बाद खानजादी मन्नारा को शांत होने के लिए कहती है क्योंकि अंकिता उसे गलत अर्थ में बच्ची नहीं कहती है. जैसे-जैसे एपिसोड आगे बढ़ता है, अंकिता मन्नारा के साथ गलतफहमी को सुलझाने की कोशिश करती है और उनके साथ बातचीत करने की कोशिश करती हैं, लेकिन इस दौरान मन्नारा उन्हें घटिया और घमंडी कहकर उनसे लड़ने लगती हैं. वो कहती हैं कि ‘मेरे हिसाब से आप बहुत चालाक व्यक्ति हो और बहुत घमंडी हो. इसके आगे वह कहती है कि आपके बारे में ईशा को छोड़ के सारी लड़कियां यही सोचती है.’ मन्नारा आगे तर्क देती हैं कि अंकिता उन्हें हर बातचीत में ‘बच्ची’ नहीं कह सकतीं.’ हालांकि इसके बाद अंकिता उनसे माॅफी मांग कर वहां से चली जाती हैं. मन्नारा और अंकिता के बीच हुई ये नोकझोंक इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…