देश

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के निशाने पर चाचा-भतीजा, बोले- उनके दिल में दर्द है, मरहम और टैबलेट नहीं मिल पा रहा है…

UP News: यूपी में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. सपा की ओर से खुद अखिलेश यादव के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य और शिवपाल सिंह यादव कमान सम्भाले हैं. वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर जमकर शब्दों के बाण चाचा-भतीजा (शिवपाल-अखिलेश) पर छोड़ रहे हैं. राजभर ने अकेले निकाय चुनाव लड़ने का बिगुल फूंककर अखिलेश पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश तो हवा में हैं.  वहीं बुधवार को उन्होंने चाचा शिवपाल पर तंज कसा है और कहा है, “उनके दिल में दर्द है, मरहम और टैबलेट नहीं मिल पा रहा है…”

अखिलेश पर साधा निशाना

ओम प्रकाश राजभर सपा पर हमलावर हैं और उन्होंने 2024 में गठबंधन को लेकर कहा है कि इसके बारे में विचार किया जाएगा. साथ ही कहा कि अखिलेश यादव, मायावती, नीतीश कुमार और सोनिया गांधी खुद गठबंधन करें तो मैं उसी गठबंधन में चला जाउंगा. जबकि अखिलेश के लिए कहा था कि उनको एक भी सीट नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि 12 दिन से हम जनता के बीच थे. पूर्वांचल के करीब 20 जिले और बिहार के 8 जिलों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि हम लोग 24 घंटे चुनावी मूड में रहते हैं.

पढ़ें इसे भी- UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश को घेरा, कहा- सपा शासनकाल में सहकारी बैंक बने थे लूट का अड्डा

उनके इसी बयान को लेकर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि अगर चाचा शिवपाल उनको बुलाएंगे तो क्या वह सपा ज्वाइन कर लेंगे? इस पर राजभर ने कहा, “देखिए आज भी शिवपाल यादव दुखी हैं. ऐसा नहीं है कि वो बहुत खुश हैं. आपने उस दिन सदन में उनकी पीड़ा सुनी न. आज भी उनके दिल में दर्द है. मरहम और टैबलेट नहीं मिल पा रहा है. एक बीमार आदमी दूसरे का क्या इलाज करेंगे वो नहीं कर सकते हैं.” ये बयान उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में दिया.

हमें जरूरत नहीं किसी की सलाह की- राजभर

शिवपाल यादव को मिली जिम्मेदारियों पर ओपी राजभर ने कहा, “वो कुछ नहीं कर सकते हैं. अखिलेश यादव पहले अपने स्वभाव में बदलाव लेकर आएं. उसके बाद फिर किसी को सुझाव दें. जब वो किसी की बात मानने को तैयार ही नहीं है. तो हमको किसी के सलाह की जरूरत नहीं है.” बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव के साथ थे. लेकिन विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दोनों का गठबंधन टूट गया. अब काफी समय से अखिलेश यादव पर सुभासपा प्रमुख जुबानी हमले कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago