देश

UP Politics: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- “…अंतकाल शुरू हो गया है”

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी मतों से जीत के बाद यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बयान सामने आया है. उन्होंने ट्विट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि,”कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है. ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है.”

बता दें कि आज देश में जहां एक ओर यूपी में निकाय चुनाव को लेकर गिनती जारी है तो वहीं कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर भी मतगणना हुई, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. तो वहीं कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. इसी बीच जहां अखिलेश यादव ने सुबह ही निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी और कहा था कि, “आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे.”

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: इन 10 पॉइंट्स में जानिए कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी के हार की असली वजह

वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर भाजपा पर हमला बोला है और कहा है कि, “कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है. ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है.”

बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने भी कर्नाटक में प्रचार किया था तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था, लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हुआ. फिलहाल अब वक्त है कि कर्नाटक में जीत न दर्ज करा पाने पर भाजपा को मंथन करना चाहिए.

वहीं, यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण के लिए 4 मई को मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग की गई थी. जहां पहले चरण में 9 मंडल के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी तो वहीं 11 मई तो दूसरे चरण के लिए 9 मंडल के 38 जिलों 7 नगर निगमों पर मतदान हुआ था. इसी चुनाव के परिणाम के लिए शनिवार को काउंटिंग जारी है. प्रदेश के 75 जिलों के 353 केंद्रों पर करीब 35 हजार कर्मचारी मतगणना कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

13 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

30 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

39 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

52 minutes ago