पीसी करते रालोद प्रदेश अध्यक्ष
UP Politics: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने गुरुवार को प्रेस काॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में सपा और रालोद ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी लेकिन चुनाव की घोषणा होने पर अलग-अलग लड़ना पड़ा, यहां तक कि कई जगहों पर रालोद तथा सपा के उम्मीदवार आमने- सामने तक आ गए थे. उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करना सबसे बड़ा लक्ष्य है.
प्रेस कांफ्रेंस में रामाशीष राय ने ये दावा किया कि राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. यह सफलता विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय लोकदल के समर्थकों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा मुद्दों पर जनता के बीच किये अनवरत संघर्ष एवं जनसम्पर्क की देन है. रामाशीष राय ने आगे कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में सपा और रालोद मिलकर लड़ने की योजना बनाई थी, किन्तु चुनाव की घोषणा होने पर अलग अलग लड़ना पडा.
कई जगहों पर रालोद और सपा के उम्मीदवार आमने-सामने थे. ऐसी परिस्थितियों में रालोद ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में समर्थकों सहित 24 क्षेत्रों में जीत दर्ज किया है. उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डो में रालोद के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की है, जिनकी संख्या लगभग 88 के करीब है. समर्थकों सहित कुल विजयी प्रत्याशी की संख्या 112 है. चुनाव परिणाम वाले दिन सर्वप्रथम राष्ट्रीय लोकदल का खाता अयोध्या के कल्याण सिंह वार्ड में पार्षद की जीत के रूप में खुला.
ये भी पढ़ें- कश्मीर को ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ बनाने पर जोर, नई फिल्म नीति लाने की कोशिश
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख सांसद जयंत चौधरी ने किसानों की एमएसपी गन्ना मूल्य, अग्निवीर योजना, महिला उत्पीड़न, किसानों के साथ हुए अत्याचार को प्रमुखता से उजागर कर संघर्ष किया है. इसी कारण प्रदेश और देश में उनकी स्वीकार्यता के साथ ही लोकप्रियता भी बढ़ी है. जो चुनाव परिणामों से परिलक्षित हो रहा है. राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक भाईचारा और राष्ट्रीय एकता सदभाव समरसता के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समरसता बनाए रखने के लिए निरन्तर जनसम्पर्क अभियान में जुटे हैं.
उन्होंने इस मौके पर जानकारी दी कि, पार्टी 29 मई को प्रदेश भर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर समरसता गोष्ठियों सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है. रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाया जा रहा है. संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों पर अनावश्यक दबाव के चलते लोकतांत्रिक व्यवस्था चूर-चूर हो रही है. ऐसी स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को केन्द्र की सत्ता से बाहर करना राष्ट्रीय लोकदल का लक्ष्य है.
उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बूथ कमेटी, एवं सेक्टर के गठन में लगा है, उसके बाद सेक्टर, विधानसभा एवं जिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. प्रदेश में उन लोकसभा सीटों पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा जो नेतृत्व एवं जनाधार के प्रभाव वाले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…