देश

UP Politics: “नीरव, ललित मोदी हजारों करोड़ लेकर भाग गए, लेकिन आम आदमी को…” जब अपनी ही सरकार के खिलाफ बोले सांसद वरुण गांधी

UP Politics: अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान देकर हमेशा चर्चा में रहने वाले पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने उद्योगपतियों का नाम लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. वरुण गांधी ने कहा, “देश में सामान्य नागरिक को लोन लेने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पहले मेज के नीचे चढ़ावा देना पड़ता है. वहीं नीरव मोदी, ललित मोदी जैसे समेत तमाम उद्योगपति हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए.” लोकसभा चुनाव से पहले अपने ही नेता की ओर से अपने खिलाफ बयानबाजी सामने आने के बाद से भाजपा परेशानी में है तो वहीं विपक्षी दल एक बार फिर से वरुण के बयान का सहारा लेकर बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला करने में जुट गए हैं.

आज का नेता कैसा हो…सबसे ज्यादा पैसा हो

बता दें कि सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पीलीभीत पहुंचे हैं और उन्होंने पहले दिन सांसद निधि के पांच करोड़ के बजट से 91 कार्यों का शिलान्यास किया, जिसमें सीसी रोड, इंटर लॉकिंग, श्मशान शेड, बरातघर आदि कार्यों का होना प्रस्तावित हैं. इस मौके पर सांसद वरुण गांधी ने दावा किया कि समय से पहले सांसद निधि खर्च करने का रिकॉर्ड यूपी में पीलीभीत के नाम होगा. वहीं रविवार को वह कलीनगर कस्बे में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने खुद को ईमानदार नेता बताते हुए गांधी और नेहरू का जिक्र किया और आज की राजनीतिक पर तंज कसते हुए कहा, “पहले देश की राजनीति में नेहरू, पटेल और आंबेडकर जैसे नेता होते थे. तब नारा लगाया जाता था कि हमारा नेता कैसा हो, नेहरू पटेल जैसा हो, लेकिन आज की स्थिति ऐसी हो गई है कि, नारों में कहा जा रहा है- नेता कैसा हो, जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा हो.”

ये भी पढ़ें– UP PET Exam-2023: यूपी PET परीक्षा में मुन्ना भाइयों के खेल पर UP STF की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक सॉल्वर्स गिरफ्तार, ली गई AI की मदद

अब बनेंगे उस राजनीति का हिस्सा जो करे राष्ट्र की चिंता

जनता को सम्बोधित करते हुए सांसद वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी बदलने का संकेत देते हुए कहा कि वह समझौते की नहीं बल्कि सिद्धांतों की राजनीति करते हैं. वह उस राजनीति का हिस्सा बनेंगे जो अपनी चिंता न कर राष्ट्र की चिंता करें. इसी के साथ उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. लोगों के मन में अविश्वास पैदा हो रहा है कि राजनीति में लोग लालच में आते हैं, न कि राष्ट्रीय निर्माण के लिए.

इसलिए आए राजनीति में

इस मौके पर वरुण गांधी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह नौजवान, महिला, बुजुर्ग, किसान आदि की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में आए हैं. इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि पीड़ितों की आवाज उठाने में उनको काफी नुकसान होता है, लेकिन उनको अपने नुकसान की चिंता नहीं है.

लीक हो जाता है पेपर

सांसद वरुण गांधी ने पेपर लीक के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बच्चे परीक्षा की तैयारी करते हैं. पेपर देने जाते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है. इसका जिम्मेदार कौन है.  उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को आसानी से लोन मिल जाता है, लेकिन आम आदमी को नहीं मिल पता. ऐसा क्यों. उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी अधिकारी या पुलिस से मिलने जाते हैं तो उनको दबकर अपनी बात रखनी होती है. यह तो अंग्रेजों के समय होता था, लेकिन आज भी यह सब हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

16 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

49 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago