ICC World Cup 2023

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, जानें वजह

IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है. भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम आज काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी हुई है. टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. आईए जानते हैं कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों मैदान पर उतरी हुई है.

काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया

भारत बनाम इंग्लैंड मैच में भारतीय खिलाड़ी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर आज बिशन सिंह बेदी को सम्मान दे रहे हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसको लेकर भी अपडेट दिया है. गौरतलब है कि बीते 23 अक्टूबर को दिल्ली में पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया था. बेदी काफी दिन से बीमार थे. वो बांए हाथ के गेंदबाज थे.

बेदी के सम्मान में प्लेयर्स ने बांधी काली पट्टी

बता दें कि बिशन सिंह बेदी भारत के लिए 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की थी. वहीं उनके नाम 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट दर्ज है. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बिशन सिंह बेदी के नाम 1560 विकेट दर्ज है. उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है. वह कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे. 1970 के दशक में बिशन सिंह बेदी स्पिन गेंदबाजों की मशहूर चौकड़ी (इरापल्ली प्रसन्ना, एस. वेंकटराघवन, चंद्रशेखर और बेदी) का हिस्सा थे.

बिशन सिंह बेदी ने नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

बिशन सिंह बेदी काफी खतरनाक गेंदबाज थे. उन्होंने 14 दफा पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया. वहीं एक बार उन्होंने एक मैच में दस विकेट चटका दिए थे. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 98/7 रहा है. बिशन सिंह बेदी के नाम 67 टेस्ट में 266 विकेट, 10 वनडे में 7 विकेट और 370 फर्स्ट क्लास मैच में 1560 विकेट दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ICC ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, स्लो ओवर रेट के लिए लगाया भारी जुर्माना

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

13 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

51 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago