देश

UP Nikay Chunav: भाजपा की सहयोगी ‘अपना दल-S’ पहली बार निकाय चुनाव में ठोकेगी ताल, प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी

UP Nikay Chunav-2023: जहां एक ओर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है और नामांकन भी शुरू हो गया है. वहीं राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं और किस क्षेत्र में किसका, कितना वोट है उसकी गणित लगा रहे हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी पार्टी अपना दल एस (सोनेलाल) ने भी पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में उतरने के लिए कमर कस ली है और शहरों में अपना जनाधार बढ़ाने की योजना बना रही है.

मीडिया सूत्रों की माने तो शहरों में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के पदों के साथ सभासद की सीटों पर भी अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर चुकी है. जानकारी सामने आ रही है कि अपना दल एस प्रत्याशी उतारने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सहयोगी दल बीजेपी के साथ लगातार चर्चा कर रहा है. सूत्रों की मानें तो अपना दल एस पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कुछ ज़िलों में अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है. इसको लेकर पार्टी सभी जिलों में समीक्षा बैठक कर रही है.

बता दें कि अपना दल एस, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में सक्रिय राजनीतिक दल है. पार्टी को मुख्य रूप से वाराणसी-मिर्जापुर क्षेत्र के ओबीसी समुदायों का समर्थन मिलता है. पार्टी की नेता अनुप्रिया पटेल वर्तमान में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की राज्य मंत्री हैं.

पढ़े इसे भी- UP News: भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उतरेगी उपचुनाव में भी

अपना दल उत्तर प्रदेश में रिक्त दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर भी ताल ठोकने की तैयारी में है. खबर सामने आ रही है कि एक सीट पर भाजपा अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है. तो वहीं दूसरी सीट पर सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी को चुनाव में उतारने की तैयारी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, स्वार में भाजपा और छानबे में अपना दल उप चुनाव लड़ सकती है. हालांकि विधानसभा चुनाव में स्वार और छानबे दोनों सीटें गठबंधन में अपना दल को मिली थी, लेकिन स्वार सीट पर उपचुनाव में परचम फहराकर भाजपा सपा नेता आजम खान के रामपुर गढ़ को ध्वस्त करना चाहती है. इसीलिए यहां से भाजपा खुद मोर्चा सम्भालेगी और दूसरी जगह पर अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल को जिम्मेदारी देगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

6 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

27 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

43 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

2 hours ago