होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
Photo- Virat Kohli (@imVkohli)/Twitter
Virat Kohli Spends Time with Daughter Vamika: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एक बड़ी हार के बाद विराट कोहली ने मैदान के बाहर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताया. स्टार बल्लेबाज ने सोमवार को चल रहे आईपीएल 2023 का दूसरा अर्धशतक लगाया और शुरुआती विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी भी की, जिससे उनकी टीम ने एलएसजी को 213 रन का लक्ष्य दिया. लेकिन मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी ने लखनऊ को आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक में यादगार जीत दिलाई.
बिटिया वामिका ने दूर की किंग कोहली की टेंशन
विराट कोहली मैच के बाद खाली समय में अपनी बिटिया वामिका के साथ समय बिता रहे हैं. विराट कोहली ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो वामिका के साथ स्विमिंग पूल के किनारे बैठे हुए हैं. फैंस ने तुरंत प्यारी तस्वीर के नीचे कमेंट करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: RCB vs LSG: आंसू बहे, खुशियां छिनी…हिटविकेट, मांकडिंग और कार्तिक की गलती … RCB फैंस का टूटा दिल
सोमवार को मैदान पर तमाम हलचल के एक दिन बाद, विराट ने स्विमिंग पूल के किनारे अपनी बेटी के साथ आराम करने का फैसला किया. आरसीबी के पूर्व कप्तान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी वामिका के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. पिता-बेटी की जोड़ी को स्विमिंग पूल के किनारे रिलैक्स करते देखा जा सकता है.
मैच हाइलाइट्स: लखनऊ ने RCB को 1 विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी में एक बड़ी हार मिली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच की आखिरी गेंद पर बैंगलोर को एक विकेट से हराया. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत शानदार रही. विराट कोहली ने शुरुआत से ही लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इसके बाद मैक्सवेल-डु प्लेसिस की शानदार साझेदारी ने बैंगलोर का स्कोर 212 रन तक पहुंचा दिया.
जवाब में लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही. टॉप ऑर्डर के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद पहले मार्कस स्टोइनिस और उसके बाद कैरेबियाई क्रिकेटर निकोलस पूरन रहे, जिन्होंने 19 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली मैच का पासा पलटा. हालांकि इसके बाद आरसीबी ने वापसी जरूर की लेकिन अंतिम गेंद पर लखनऊ ने ये मुकाबला अपने नाम किया.
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…