देश

UP Politics: ‘पिछड़ों को गाली भी दें, वोट भी लें और क्षमा भी न मांगें…’ राहुल गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

UP Politics: “मोदी उपनाम” को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर जहां एक ओर कोर्ट ने उनको सजा सुनाई है और साथ ही उनकी लोकसभा की सदस्यता भी रद्द हो गई है. वहीं राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता पर जमकर हमला बोला है.

मौर्य ने कहा, “कांग्रेस और राहुल गांधी चाहते हैं कि देश के 55 फीसदी पिछड़ों को गाली भी दें और वोट भी दें और क्षमा भी न मांगें. कांग्रेस का ये दोहरा चरित्र OBC को बर्दाश्त नहीं है.” डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा में समर्पित हैं और वो गरीब ओबीसी वर्ग से आते हैं.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: कहां हैं माफिया अतीक के दोनों नाबालिग बेटे, खत्म हुआ सस्पेंस! जानें कोर्ट में पुलिस ने क्या बताया

मालूम हो कि 24 मार्च को राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता को निरस्त कर दिया गया था, जिसे लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया. साथ ही कहा कि कांग्रेसी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकले हैं. उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट के फैसले के बावजूद भी कांग्रेस और राहुल गांधी उस अपमानजनक बयान को सही ठहरा रहे हैं, इससे पता चलता है कि ओबीसी समाज को लेकर उनकी सोच क्या है? डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस और राहुल गांधी को ओबीसी समाज को धुर विरोधी बताया.

कोर्ट का फैसला आने के बाद बोले उपमुख्यमंत्री

बता दें कि राहुल गांधी के मामले में अदालत के फैसले का स्‍वागत करते हुए उप मुख्‍यमंत्री ने कहा था कि “कोर्ट ने उन्हें सजा देकर पिछड़ों के घावों पर मरहम लगाया है.” डिप्टी सीएम ने कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए कहा था कि यहा दर्शाता है कि “देश का कानून और संविधान सबसे ऊपर है. कोर्ट की नजर से देश के सभी नागरिक समान हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

17 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

1 hour ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

3 hours ago