देश

Ratan Tata: डीपफेक वीडियो के शिकार हुए रतन टाटा, खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया Fake

Ratan Tata Fake Video: देशभर में आज कल बड़े-बड़े सेलिब्रिटियों को डीपफेक किया जा रहा है. अब इसके शिकंजे में देश के सबसे सम्मानित बिजनेसमैन रतन टाटा भी आ गए. हालांकि अब उन्होंने खुद सामने आकर इस पूरे डिपफेक के मामले का खुलासा कर दिया है और इसे फेक बता दिया है. दरअसल एक इंस्टाग्राम यूजर ने रतन टाटा की डीपफेक बनाकर निवेश करके उसमें 100 फीसदी रिटर्न की बात कही थी. इसके बाद से यह मामला चर्चा में आ गया है. रतन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसे फेक बताकर शेयर किया है.

गौरतलब है कि सोना अग्रवाल नाम की एक लड़की ने रतन टाटा के नाम से डीपफेक बनाया था. इसके बाद सम्मानित बिजनेसमैन ने अपने डीपफेक वाले वीडियो और उसके नीचे लिखे कैप्शन के स्क्रीनशॉट पर फेक लिखकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

सोना अग्रवाल के डीपफेक वाले वीडियो में क्या था

दरअसल इंस्टाग्राम यूजर सोना अग्रवाल ने एक फर्जी वीडियो बनाकर शेयर किया था, जिसमें सोना अग्रवाल को रतन टाटा अपना मैनेजर बता रहे हैं. उन्होंने उस वीडियो में रिस्क फ्री होकर निवेश कर 100 फीसदी रिटर्न की गारंटी दी थी. उसने वीडियो में रतन टाटा के डीपफेक का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो बनाया था.

पहले भी हुए हैं फेक वादे

इससे पहले भी रतन टाटा को लेकर कई फेक वादे किए जा चुके हैं. आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान भी रतन टाटा का एक फेक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान को 10 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी. बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान पर अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की थी. लेकिन राशिद को पैसे देने वाली पर रतन टाटा ने खुद सामने आकर सच बताया था.

30 अक्टूबर को रतन टाटा ने ट्वीट कर खुलासा करते हुए बताया था कि ‘मैंने किसी खिलाड़ी से संबंधित सलाह और शिकायत के बारे में ICC को कोई सलाह नहीं दी है. मेरा क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है.’

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

12 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

15 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

23 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK में भारत, शहबाज शरीफ भेजेंगे न्योता; क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी?

India-Pakistan SCO: पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ…

47 minutes ago

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

1 hour ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

1 hour ago