खेल

LSG vs MI: मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया, सामने आई बड़ी खबर

Arjun Tendulkar Gets Bitten By Dog: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने खुलासा किया कि मंगलवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच से पहले उनके साथ एक अजीब दुर्घटना हुई थी. एमआई ऑलराउंडर ने पिछले महीने आईपीएल में डेब्यू करने के बाद इस सीजन में कुछ ही मैच खेले थे. आईपीएल 2023 के मैच नं. 63, अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी खिलाड़ियों को यह कहते हुए देखा गया था कि एक दिन पहले उनकी गेंदबाजी बांह पर कुत्ते ने काट लिया था.

दरअसल, लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स ने सोमवार रात 8 बजे अर्जुन का एक वीडियो ट्वीट करके यह जानकारी दी. वीडियो में अर्जुन खुद बता रहे हैं कि एक दिन पहले उनके हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि किसी पालतू कुत्ते ने खेलते समय अर्जुन को काट लिया है. लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें: Shubman Gill, IPL 2023: इस धाकड़ बल्लेबाज ने ठोका पहला आईपीएल शतक, हैदराबाद के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

किसी साथी खिलाड़ी का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है. अगर ये बात सच है तो तेंदुलकर परिवार के लिए ये खबर अच्छी नहीं है क्योंकि लंबे इंतजार के बाद अर्जुन को आईपीएल खेलने का मौका मिला है. केकेआर के खिलाफ डेब्यू के बाद इस खिलाड़ी ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 3 विकेट है.

लखनऊ और मुंबई के बीच टक्कर

मंगलवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ के बीच LSG के घरेलू मैदान में टक्कर होगी. ये मुकाबाल दोनों टीमों के लिए अहम है. क्योंकि आज का मैच जीतने वाली टीम अंत तालिका में नंबर-2 पर आ जाएगी.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

LSG: क्रुणाल पंड्या (C), क्विंटन डी कॉक (WK), काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर और अमित मिश्रा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: युद्धवीर सिंह चरक, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम और दीपक हुड्डा.

MI:रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वाधेरा, विष्णु विनोद, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला और जेसन बेहरनडॉर्फ.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, आकाश मधवाल, तिलक वर्मा और राइली मेरेडिथ.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

4 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

11 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

19 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

1 hour ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

2 hours ago