शिवपाल सिंह यादव
UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दल अपना-अपना कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं. वहीं दूसरी ओर नेता भी उसी पाले में जा रहे हैं, जहां उनको अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है. इस बीच खबर सामने आ रही है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के करीबी दिनेश सिंह सहित तमाम सपा नेता जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं. इतना ही नहीं इन करीबियों ने सपा में तवज्जो न मिलने का आरोप भी लगाया है. तीन अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम होने जा रहा है, इसी मौके पर पूरब से पश्चिम तक के सपा के तमाम नेता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
बता दें कि, सपा द्वारा मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव जीतने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर लिया था. इसी के साथ ये उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रसपा के सभी नेताओं को सपा में समायोजित कर लिया जाएगा और उनको भी उनके हिसाब से कहीं न कहीं पद दिया जाएगा. जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव पद से नवाजा, तो वहीं प्रसपा के अन्य नेताओं को कोई तवज्जो नहीं मिली. ऐसे में पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने अपने कई साथियों के साथ भाजपा का साथ पकड़ लिया था. शिवपाल सिंह के समर्थक ऐसे लोग भी रहे जिनको सपा में समायोजित ही नहीं किया गया और वे काफी वक्त तक इसका इंतजार ही करते रहे थे. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और प्रसपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं. उन्होंने बताया कि 3 अक्तूबर को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में वह समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे.
ये भी पढ़ें- Kanpur: बंदर ने रेलवे कर्मी पर बोला हमला, भागने के दौरान छत से गिरने से मौत, मचा कोहराम
दिनेश ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रसपा और सपा का विलय होने के बाद शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया, लेकिन अन्य पदाधिकारियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया. दिनेश सिंह ने कहा कि वर्तमान में आम आदमी के हितों की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस ही लड़ रही है. ऐसे में कांग्रेस के साथ जाकर जनता की आवाज बुलंद करने की उन्होंने और उनके साथियों ने ठानी है. इसीलिए अब कांग्रेस के साथ काम करेंगे. बता दें कि प्रसपा और सपा में कई सालों तक काम कर चुके कई जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख एवं छात्र नेता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…