देश

UP News: अतीक अहमद के बेटे उमर औऱ अली समेत 4 पर अपहरण-वसूली के मामले में चार्जशीट दाखिल, मौत के बाद करीबी बना परिवार का दुश्मन

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद उसके दो बेटे उमर और अली मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. जो बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम अतीक का करीबी था और उसके लिए तमाम गैरकानूनी काम करता था, वही आज उसके बेटों पर आरोप पर आरोप लगा रहा है. बता दें कि अतीक के बेटे उमर और अली समेत 4 (असाद कालिया, अजय, एहतेशाम, नुसरत) लोगों पर अपहरण और वसूली के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है. इस सम्बंध में अतीक के करीबी रहे बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने 26 अप्रैल को खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराई थी तो वहीं इस सम्बंध में पुलिस जांच में जुटी थी और अब जांच में पुलिस ने आरोपों को सही पाया है और इसी के बाद इस केस पर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है.

ये लगाए थे आरोप

बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने जेल में बंद उसके बेटों उमर और अली पर आरोप लगाया है कि, इन दोनों ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी और दोनों उसकी पैतृक जमीन मांग रहे थे. वहीं मोहम्मद मुस्लिम ने ये भी आरोप लगाया है कि जब उसने जमीन देने के लिए इंकार कर दिया था तो उसे दोनों ने अगवा कर चकिया कार्यालय में पीटा था. यही नहीं मोहम्मद मुस्लिम ने पुलिस को ये भी बताया है कि, उसे गाड़ी से घसीट कर अगवा किया गया था. साथ ही उसने ये भी आरोप लगाया था कि, अली और उमर ने उसे धमकी दी थी कि अगर जमीन नहीं दी तो हत्या कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Abdullah Azam Khan Case: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जिला कोर्ट को दिए ये निर्देश, मांगी रिपोर्ट

अतीक अहमद के बहुत करीबी था मोहम्मद मुस्लिम

बता दें कि एक समय ऐसा था कि मोहम्मद मुस्लिम माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी था, लेकिन आज उसके मरने के बाद उसके ही परिवार के खिलाफ खड़ा हो गया है. मोहम्मद मुस्लिम खुल्दाबाद इलाके का रहने वाला एक हिस्ट्रीशीटर है और इस पर भी कर्नलगंज के करेली थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं. यह अतीक के साथ मिलकर उसके काले धंधों में काम किया करता था. लंबे समय इसने अतीक के गैंग के लिए काम किया और करोड़ों का हेर-फेर किया. बसपा विधायक राजू पाल के अहम गवाह उमेश पाल ने भी मोहम्मद मुस्लिम के खिलाफ एक करोड़ की रंगदारी वसूली का केस दर्ज करवाया था, लेकिन इसी साल 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी, जिसमें अतीक के पूरे परिवार पर मामला दर्ज किया गया था और इसी मामले में अतीक की बीवी शाइस्ता के साथ ही गुड्डू मुस्लिम भी फरार है. तो वहीं अतीक का बेटा असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है और अतीक व उसका भाई अशरफ बदमाशों की गोलियों का शिकार हो चुके हैं. बता दें कि अतीक और मोहम्मद मुस्लिम ने कई सालों तक साथ काम किया लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

52 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago