देश

UP Politics: “Bundelkhand Expressway का नाम बदलकर अब भ्रष्टाचार एक्सप्रेसवे कर देना चाह‍िए”, सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और विपक्षी दल योगी सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है. सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव भी लगातार ट्वीट के जरिए प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं. इसी क्रम में उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सफर किया और उसके बाद ट्वीट कर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा क‍ि, “बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम भ्रष्टाचार एक्सप्रेसवे कर देना चाहिए.” बता दें कि सपा मुखिया ने हाईवे पर निराश्रित गोवंश के उनकी गाड़ी के सामने आने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया और ट्वीट करते हुए कहा कि, सड़क यात्रा की गति धीमी होना प्रदेश की प्रगति की गति धीमी होने के बराबर है.

मालूम हो कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे विपक्षी दल एकजुट होकर योगी के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. तो वहीं यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जिम्मा संभाल रखा है और लगातार भाजपा सरकार पर हावी दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को लेकर सरकार की आलोचना कर चुके हैं. तो वहीं कल उन्होंने सरकार पर व्यंग करते हुए ट्वीट किया और एक वीडियो भी शेयर किया और बोले कि, “आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चलकर और देखकर हिचकोलों भरा-डगमग अनुभव हुआ उसके अनुसार उत्तर प्रदेश की नाम बदलजीवी सरकार को इसका नाम बदलकर ‘भ्रष्टाचार एक्सप्रेसवे’ कर देना चाहिए.”इसी के साथ एक अन्य ट्विट में कहा है कि, “सड़क-यात्रा की गति धीमी होना प्रदेश की प्रगति की गति धीमे होने के बराबर है. अन्ना पशुओं की समस्या को जब तक भाजपा सरकार प्रदेश के विकास की समस्या के रूप में नहीं समझेगी तब तक कोई समाधान नहीं होगा.” इसी के साथ अखिलेश ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सवालों के कटघरे में खड़ा किया और कहा कि छह वर्ष में कानून व्यवस्था में लगातार गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें- UP News: भारत में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

अखिलेश ने कहा कि, सरकार दावा करती है कि महिलाएं रात में बेखौफ होकर गहने पहन कर निकल सकती हैं, लेकिन बेखौफ लुटेरे लगातार महिलाओं को दिन दहाड़े लूट रहे हैं. उन्होंने गोरखपुर के गिरधरगंज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, यहां 10 लाख की लूट हो गई तो वहीं कानपुर का जिक्र करते हुए कहा कि कानपुर में महीने भर में चेन स्नेचिंग की 10 से ज्यादा लूट हुईं हैं. इसी के साथ राजधानी को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि, “लखनऊ में लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

10 hours ago