देश

Muzaffarnagar: रालोद नेता व जिला पंचायत सदस्य को बलात्कार मामले में सुनाई गई 30 साल की सजा और दिया गया 40 हजार का अर्थदंड

वरुण शर्मा

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य इरशाद को बलात्कार मामले में 30 साल की सजा सुनाई गई है और 40 हजार का अर्थदंड भी दिया गया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक जामिया नगर थाना नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर निवासी इरशाद को बलात्कार के एक मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट नंबर 1 पीठासीन अधिकारी रितेश सचदेवा की कोर्ट ने 30 साल का कारावास और 40 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है. इस मामले में सहायक जिला शासकीय परिषद कुलदीप कुमार पुंढीर ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2018 में यहां दो आरोपियों इरशाद और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने 35 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया था. इसी को लेकर उनको सजा दी गई है तो वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि, अभियोजन के अनुसार थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी पीड़िता ने 4 अक्टूबर 2018 को नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था, कि आरोपी इरशाद ने उसे पहले तो 2 मार्च 2018 को अपने घर पर बुलवाया था. पीड़िता ने बताया कि, उस दिन वह अपनी बहन के साथ गई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे 5 मार्च को अकेली ही अपने घर पर बुलाया.

ये भी पढ़ें- मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वाली भीड़ में शामिल हैवान का पर्दाफाश, गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीर

पीड़िता ने आरोप लगाया कि, आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ अपने घर में ले जाकर तमंचे के बल पर बलात्कार किया था, उसने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मार देने की धमकी भी दी थी. पीड़िता ने बताया कि वह जैसे-तैसे बचकर भागी और घटना का मुकदमा दर्ज कराया. आरोपी के खिलाफ धारा 36,342 और आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें अभियोजन की ओर से कुल 7 गवाह पेश किए गए. राजीव शर्मा ने बताया कि, गवाहों की गवाही के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोट नंबर 1 पीठासीन अधिकारी रितेश सचदेवा की कोर्ट ने इरशाद को 30 साल के कारावास और 40 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है. इस मामले की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप पुंडीर तथा वादिया की ओर से सुरेंद्र शर्मा ने पैरवी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago