देश

UP Politics: “सिर्फ ‘इंडिया’ एलायंस नाम रखकर ढोल बजाने से कुछ नहीं होने वाला”, मंत्री गुलाब देवी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं. वहीं भाजपा सरकार को हटाने के लिए विपक्ष एक होकर आगे बढ़ने की रणनीति बना रहा है. इसी बीच यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने विपक्ष के ‘इंडिया’ एलायंस पर निशाना साधा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि “सिर्फ इंडिया एलायंस नाम रखकर ढोल बजाने से कुछ नहीं होता.”

मीडिया से बात करते हुए गुलाब देवी ने विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडिया एलायंस होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अखिलेश के पास न तो जनहित के कोई काम है ,न ही कोई विचार धारा.” उन्होंने कहा कि सिर्फ इंडिया एलायंस नाम रखकर ढोल बजाने से कुछ नही होता. ज्ञानवापी विवाद मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाने वाले और इसका विरोध करने वाले नेताओं पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि, देश में कोर्ट का कानून सर्वोपरि है. किसी में इतनी हिम्मत नही कि कोर्ट का फैसला न माने.

ये भी पढ़ें- एसडीएम ज्योति मौर्या की जेठानी ने आलोक मौर्या के खिलाफ दर्ज कराई FIR, अप्राकृतिक संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

भाजपा सरकार बनाएगी हैट्रिक- मंत्री

गुलाब देवी ने कहा कि बीजेपी सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यापक बदलाव से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से आम जनमानस का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है. साथ ही बड़ा दावा करते हुए कहा, “2024 के लोक सभा चुनाव में आम जनमानस के विश्वास और वोट से भाजपा सरकार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक बनाएगी.” उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर कहा, “इस सरकार के कार्यकाल में 100 वर्ष बाद नकलविहीन परीक्षा, 60 लाख परिक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम महज 14 दिन में पेश करने का रिकार्ड बना है.

कान्वेंट स्कूलों को मात दे रहे हैं सरकारी स्कूल

गुलाब देवी ने सरकारी स्कूलों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर कहा, “बीजेपी सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षण संस्थानों की तस्वीर एकदम से बदल गई है. योगी सरकार में प्रदेश के स्कूल निजी कॉन्वेंट स्कूलों को भी मात दे रहे हैं.” आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यूपी सरकार ने जो सार्थक प्रयास विद्यार्थियों के हित में किए हैं, उससे केवल छात्र-छात्राओं के बीच में ही नहीं बल्कि, समाज के सभी वर्ग के लोगों में भाजपा सरकार को लेकर भरोसा बढ़ा है और आम जनता का यही भरोसा 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा को जीत की हैट्रिक दिलाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago