देश

UP Politics: “कोई हटकर तो कोई सटकर…” जयंत को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा, अखिलेश की बढ़ाई चिंता

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासत तेज है. राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है. विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव लगातार सत्तारूढ़ दल भाजपा पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर निशाना साध रहे हैं तो वहीं भाजपा की ओऱ से भी सपा प्रमुख पर निशाना साधा जा रहा है. इसी बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की ओर से बयान सामने आ रहा है. उन्होंने सपा गठबंधन से अलग हो चुके जयंत को लेकर दावा करते हुए कहा है कि जयंच से पिछले 6 महीने से बातचीत चल रही थी, उनके आने से एनडीए (NDA) को बड़ा फायदा मिलेगा. इसी के साथ ही अखिलेश पर

ओपी राजभर ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है और कहा है कि, लगातार तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. एक निजी चैनल से बात करते हुए दावा किया है कि, देश के राजनीतिक दल ‘कोई हट कर, तो कोई सट कर’ उन्हें पीएम बनाना चाहता है. इसी के साथ कहा है कि, जयंत से पिछले 6 महीने से बातचीत चल रही थी, उनके आने से एनडीए (NDA) को बड़ा फायदा मिलेगा. इसी के साथ ही ओपी राजभर ने खुद के मंत्री बनने को लेकर कहा कि, आचार संहिता जारी के होने के बाद मैं मंत्री बन जाऊंगा. एक सीट मंत्रिमंडल में जयंत को भी देनी है इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में लेट हो रहा है.

ये भी पढ़ें-UP Politics: नाराज पल्लवी पटेल ने अखिलेश को लेकर लिया बड़ा फैसला! अब नजर आएंगी राहुल गांधी के साथ

हमने ही की थी जयंत से बातचीत की शुरुआत

पत्रकारों से बात करते हुए राजभर ने दावा किया है कि, उन्होंने ही जयंत से बातचीत की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि, उनके बेटे अरुण राजभर की शादी के दौरान जयंत वाराणसी आए थे, तभी उन्होंने गठबंधन की बात छेड़ी थी और नतीजा सभी के सामने है. आज जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन को छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हो चुके हैं.

यूपी में जीतेंगे 80 सीटें

सुभासपा प्रमुख ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीटें जीतने जा रही है. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि, यूपी में तीन और बिहार में दो सीटे एनडीए गठबंधन से मांगी है. वो सीटें कहीं भी मिल जाएं वो जीत के एनडीए को देंगे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राजभर ने कहा कि, उनकी यात्रा का उत्तर प्रदेश पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. यूपी में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन था. फिर उसके बाद 19 साल तक सपा, बसपा का शासन रहा और अब भाजपा का शासन आया है. इसी के साथ ही राजभर ने कहा कि, सपा-बसपा का एक बड़ा वोट भाजपा में चला गया. इसी के साथ राहुल को लेकर कहा कि उन्होंने ऐसा क्या किया है जो जनता उनके साथ चली जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

19 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

40 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago