देश

Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट में CJI समेत 4 जजों का सर्वसम्मति से फैसला, जस्टिस संजीव खन्ना के तर्क अलग; जानें- क्यों​ बैन हुई चुनावी बॉन्ड योजना?

Electoral Bonds Fund Scheme: सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. यह फैसला केंद्र सरकार समेत बड़े-बड़े सियासी दलों के लिए झटका है. सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला पांच जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से लिया. हालांकि, एक जज की राय कुछ अलग थी. जस्टिस संजीव खन्ना, जिनका निष्कर्ष भी सीजेआई के फैसले के समान था, जबकि कुछ राय अलग से व्यक्त की गई. जो कि फैसले के आगे के पेज में ​दी गई है.

चुनावी बॉन्ड योजना के मामले पर आया फैसला पेज 1 से 152 तक है. अपने फैसलै के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा— “हम सर्वसम्मति से इस निर्णय पर पहुंचे हैं, कि मेरे फैसले का समर्थन संविधान पीठ के सभी न्यायाधीश (जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस मनोज मिश्रा एवं जस्टिस संजीव खन्ना), जिसमें संजीव खन्ना के तर्को में थोड़ा अंतर है, लेकिन निष्कर्ष सबका एक ही है. वो निष्कर्ष है कि चुनावी बॉन्ड योजना सूचना के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन है.”

राजनीतिक दलों के द्वारा फंडिग की जानकारी ना देना गलत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राजनीतिक दलों के द्वारा फंडिग की जानकारी ना देना उनके उद्देश्य के बिल्कुल विपरीत है. जो (Electoral Bonds Fund Scheme) योजना लाई गई, वो असंवैधानिक है. बॉन्ड की गोपनीयता बनाए रखना असंवैधानिक है. यह स्कीम सूचना के अधिकार का उल्लंघन है. अब 13 मार्च को पता चलेगा कि किस पार्टी को किसने, कितना चंदा दिया.

सूचना के अधिकार का उल्लंघन उचित नहीं है- SC

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि काले धन पर अंकुश लगाने के लिये सूचना के अधिकार का उल्लंघन उचित नहीं है, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता एवं 4 न्यायाधीशों समेत संविधान पीठ ने पिछले साल 2 नंवबर को मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था. जिसके बाद इस पर गुरुवार, 15 फरवरी को फैसला सुना दिया गया.

 

यह भी पढ़िए: चुनावी साल में इलेक्टोरल बाॅन्ड बैन, जानें BJP के लिए कैसे झटका है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

SBI बैंक चुनावी बॉन्ड तत्काल बंद करे और 6 मार्च तक डेटा पेश करे

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में एसबीआई (SBI) को निर्देश देते हुए कहा कि SBI राजनीतिक दलों का ब्योरा दे, जिन्होंने 2019 से अब तक इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा हासिल किया है. SBI राजनीतिक दल की ओर से कैश किए गए हर इलेक्टोरल बॉन्ड की डिटेल दे, कैश करने की तारीख का भी ब्योरा दे. इसके अलावा बैंक अगले आदेश तक चुनावी बॉन्ड का ट्रांजेक्शन तत्काल बंद कर दे. और, सारी जानकारी 6 मार्च 2024 तक इलेक्शन कमीशन (चुनाव आयोग) को दे.

यह भी पढ़िए: ‘चुनावी बाॅन्ड के जरिए ब्लैक मनी व्हाइट की जा रही…’ पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब क्या करेगा SBI?

31 मार्च 2024 तक EC वेबसाइट पर पब्लिश करेगा डेटा

जानकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद SBI राजनीतिक दलों द्वारा भुनाए गए चुनावी बॉन्ड का विवरण देने के लिए बाध्य है. अब इलेक्शन कमीशन (ECI) 31 मार्च 2024 तक चंदा देने वालों की लिस्ट को अपने वेबसाइट पर अपलोड कर पब्लिश करेगा. फैसले के अनुसार, सभी विवरण इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर पब्लिश करना होगा.

यह भी पढ़िए: इलेक्टोरल बाॅन्ड को SC ने असंवैधानिक घोषित किया, सभी पार्टियाें को 6 मार्च तक देना होगा हिसाब

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago