ओपी राजभर
UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सपा की मुश्किलें बढ़ाने के लिए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने भी कमर कस ली है. वैसे भी वह जब से सपा गठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हुए हैं, तभी से लगातार अखिलेश के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और अखिलेश की सभी खामियों को गिनाने में जुटे हैं. वहीं अब उन्होंने अखिलेश के पीडीए (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) मिशन में सेंध लगाने की रणनीति बनाई है और कहा है कि वह चुनाव से पहले पिछड़े, दलितों और वंचितों के बीच जाकर सपा की नाकामियों को बारे में बताएंगे. माना जा रहा है कि इससे अखिलेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मीडिया से बात करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा को घेरने की रणनीति का खुलासा किया है और बताया है कि, सपा को घेरने के लिए वह उन मुद्दों को हथियार बनाने जा रहे हैं, जिनको वे अपनी पार्टी का एजेंडा बताते हैं. उन्होंने कहा कि तमाम मुद्दों को लेकर वह पिछड़े, अति पिछड़े, दलितों व वंचितों के बीच अपनी पकड़ मजबूत तो करेंगे ही साथ ही सपा सरकार के दौरान हुई नाकामियों को भी बताएंगे. इसको लेकर जोनवार प्रभारियों को उन्होंने जिम्मेदारी भी सौंप दी है तो वहीं अपनी इस रणनीति की मदद से सुभासपा प्रमुख लोकसभा चुनाव से पहले पिछड़े वर्ग की लामबंदी मजबूत कर लेना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें– Lucknow: सरकारी स्कूल में छात्रों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठन के विरोध पर शिक्षिका ने किया पलटवार
ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया को बताया कि वह पिछड़ों व दलितों के बीच जाकर एनडीए में शामिल होने की वजह भी बताएंगे ताकि सपा खेमे से उनके ऊपर किसी तरह का आरोप न लगाया जा सके. उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकाल में पिछड़ों और दलितों के हित में लिए गए फैसलों और पिछड़े नेताओं को सियासत में आगे बढ़ाने के बारे में भी बताया जाएगा. सपा शासन में सिर्फ सजातीय नेताओं को ही आगे बढ़ाने के कुचक्र की पूरी पोल भी खोली जाएगी.
सपा की खामियों को गिनाने के लिए सुभासपा अगले महीने से अभियान शुरू करेगी. इस सम्बंध में पार्टी प्रमुख प्रवक्ता अरुण राजभर ने मीडिया को जानकारी दी कि समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए जोनवार संपर्क अभियान अगले महीने से शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सुभासपा पदाधिकारी पिछड़ों खासकर दलितों के बीच जाएंगे और जून 1995 में सपा नेताओं द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ किए गए दुर्व्यवहार और नौकरी में प्रमोशन में एससी-एसटी के आरक्षण को खत्म करने सहित कई मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा. साथ ही सपा सरकार के दौरान दलितों और अति पिछड़ों की अनदेखी करने सम्बंधी तमाम प्रकरणों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी. ताकि दलितों, पिछड़ों और वंचितों को जागरुक किया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…
मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…
Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…
बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…