देश

Rajasthan Elections: सचिन पायलट से CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने की मुलाकात, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में सियासी उठापटक जारी है. अब सीएम अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से उनके आवास पर मुलाकात करके सियासी चर्चाओं को गर्म कर दिया है. लोकेश शर्मा ने पायलट के उनके आवास पर मुलाकात है. ऐसा पिछले पांच सालों में पहली बार हुआ है. यह दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम कांग्रेस द्वारा शनिवार को 33 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद हुआ है. दिसंबर 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही नेतृत्व के मुद्दे पर गहलोत और पायलट के बीच विवाद रहा है.

हालांकि चुनाव से ठीक पहले दोनों ने नेताओं ने आपसी सभी मतभेद खत्म होने की बात कही है. यहां तक की उन्होंने एक-दूसरे के समर्थकों को टिकट देने का विरोध नहीं किया है.

बीकानेर सीट को लेकर हुई चर्चा!

चुनाव की तैयारियों को देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री के ओएसडी शर्मा को पीसीसी के केंद्रीय वॉर-रूम के को- चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि लोकेश शर्मा बीकानेर पश्चिम सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. इस सीट से मौजूदा समय में गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला विधायक हैं. इसी को लेकर सीएम के ओएसडी ने रविवार को पायलट के सिविल लाइंस स्थित आवास पहुंचे और पायलट के साथ बैठक की. बैठक के बाद शर्मा ने मीडिया से कहा कि, “बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई. पायलट पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव में जा रही है. हम चुनाव जीतेंगे.”

यह भी पढ़ें-  “अखिलेश यादव देरी से जागरूक हुए”, जातीय जनगणना को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला

शर्मा पर कॉल रिकॉर्डिंग लीक करने का लगा था आरोप

जुलाई 2020 में पायलट और उनके समर्थक विधायकों की बगावत के बाद राजनीतिक संकट के समय शर्मा पर कॉल रिकॉर्डिंग लीक करने का आरोप लगाया गया था. आरोप था कि रिकॉर्ड की गई ये बातचीत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य के बीच हुई थी. कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर विधानसभा में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्य सचेतक महेश जोशी ने राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ASB) को शिकायत देकर शेखावत और अन्य के खिलाफ जांच की मांग की थी.

दिल्ली पुलिस ने जोधपुर से बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के आधार पर 25 मार्च 2021 को शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. शर्मा पर आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और गैरकानूनी तरीके से टेलीग्राफिक सिग्नल रिकॉर्ड (टेलीफोन पर बातचीत) करने के आरोप हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…

11 minutes ago

चुनावी हलफनापे में गलत जानकारी पर वोटर करा सकेगा क्रिमिनल केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…

34 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

41 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

47 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

51 minutes ago