ओम प्रकाश राजभर (फोटो-सोशल मीडिया)
UP Politics: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर से गरीबों का बिजली का बिल माफ करने की मांग की है. इस मुद्दे पर उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में सुशासन के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है. पूंजीपतियों का तो कर्ज सरकार माफ कर रही है लेकिन गांव में रहने वाले गरीबों का बिजली का बिल नहीं माफ कर रही है, जबकि सही मायने में तो गरीबों के बिजली के बिल माफ होने चाहिए.
उन्होंने कहा कि आज देश में एक समान व नि: शुल्क शिक्षा की जरूरत है, लेकिन इस पर कोई नेता नहीं बोल रहा है और न ही सरकार इस पर कोई काम कर रही है. इसी के साथ उन्होंने शराब पर बोलते हुए कहा कि इसकी वजह से न जाने कितनी ही घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार इसे बंद नहीं कर रही है. भाजपा सरकार कह रही है कि इससे आमदनी हो रही है. जबकि बिहार और गुजरात जैसे राज्यों में शराब को प्रतिबंधित किया गया है तो वहां की आमदनी कैसे हो रही है. राजभर ने पुरानी पेंशन बहाली व बिजली कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि सब कुछ निजी कर दिया जाएगा तो सरकारी बचेगा क्या?
पढ़े इसे भी- UP News: दहेज में नहीं मिली बुलेट तो फोन पर ही बोल दिया ‘तलाक…तलाक…तलाक’, मामला दर्ज, पुलिस ने किया अरेस्ट
उन्होंने सपा को भी घेरा और कहा कि जब लोग सत्ता में होते हैं तो लोगों को जातीय जनगणना की याद नहीं आती और जब सत्ता से बाहर हो जाते हैं तब इसकी याद आती है. जबकि वास्तव में इनको जातीय जनगणना से कोई लेनादेना नहीं है.ये लोग अति पिछड़ों का हक लूटने वाले लोग हैं, इनसे बचना होगा. सुभासपा अपने गठन काल से ही जातीय जनगणना की मांग कर रही है और करती रहेगी.
बता दें कि राजभर कई बार बिजली बिल माफ करने की मांग उठा चुके हैं. हाल ही में सिद्धार्थनगर के खुनियांव क्षेत्र के बेलवा बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी उन्होंने ये मांग रखी थी और सोमवार को भी उन्होंने ये मांग गाज़ीपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में उठाई. इस मौके पर सम्मिलित होकर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम व झलकियों में प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…