कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लगे हैं. कोई एनडीए गठबंधन में शामिल हो रहा है तो कोई विपक्षी खेमे का रुख कर रहा है. कुल मिलाकर छोटी-बड़ी सभी पार्टियां आने वाले चुनाव में अपनी-अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही हैं. पक्ष व विपक्ष दोनों ही अपने-अपने कुनबे को विस्तार देने में जुटे हुए हैं. इस बीच एनडीए गठबंधन का हिस्सा निषाद पार्टी ने अपने सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.
गोरखपुर में 16 अगस्त को एनडीए की सहयोगी दल निषाद पार्टी का 8वां स्थापना धूमधाम से मनाया जाएगा और इस दौरान पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी. वहीं इस सम्बंध में पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 16 अगस्त को महायोगी मत्स्येंद्र नाथ की धरती गोरखपुर में पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि निषाद पार्टी का गठन 16 अगस्त 2016 को हुआ था. संजय निषाद ने आगे बताया है कि गोरखपुर की भूमि से ही निषाद पार्टी का संघर्ष शुरू हुआ था. इसलिए पार्टी ने गोरखपुर में ही आठवां स्थापना दिवस समारोह मनाना तय किया है. इस मौके पर गोरखपुर और आस-पास जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में इकठ्ठे होंगे.
मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद ने अपनी रणनीति बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी का सिंबल होगा और इसी सिंबल पर लोकसभा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. संजय निषाद ने ये भी जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी के विचार और योजना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अवगत करा दिया है. मालूम हो कि वर्तमान में संजय निषाद के दोनों बेटे सांसद और विधायक हैं और बड़ी बात ये है कि दोनों ने ही भाजपा के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव में जीत दर्ज कराई थी. देखना ये होगा कि अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रही निषाद पार्टी कितनी सफलता प्राप्त करती है. वहीं हाल ही में संजय निषाद जेपी नड्डा के साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी ,अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के करीब-करीब सभी शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी और पार्टी के मुद्दों और शर्तों से सभी को अवगत करा दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…