देश

UP Politics: न्याय यात्रा में अखिलेश होंगे शामिल, डिप्टी सीएम बोले- “सपा और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है”

Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी देश के तमाम हिस्सों से होते हुए यूपी पहुंचने वाले हैं. वह 14 फरवरी को यूपी के चंदौली में प्रवेश करेंगे. इसको लेकर यूपी कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है. तो दूसरी ओर अखिलेश यादव ने भी इस यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. इसको लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है. इस सम्बंध में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है. उन्होंने इस यात्रा में अखिलेश के शामिल होने पर निशाना साधा है और कहा है कि, यूपी में सपा और कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है.

यह न्याय यात्रा नहीं अन्याय यात्रा है: ब्रजेश पाठक

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अखिलेश यादव के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि, “यह न्याय यात्रा नहीं अन्याय यात्रा है.” उन्होंने आगे अखिलेश और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह (अखिलेश यादव) कई बार असफल हो चुके हैं और लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है.”

ये भी पढ़ें-UP Global Investors Summit: ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ का आयोजन 19 फरवरी को, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कितना होगा निवेश

इन जिलों से होकर निकलेगी यात्रा

बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को यूपी के चंदौली में प्रवेश करेगी. इसको देखते हुए यूपी कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. प्रदेश की 46 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने नए कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है. न्याय यात्रा के जरिए यूपी में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. माना जा रहा है कि, जन समर्थन मिलने पर कांग्रेस को गठबंधन में ज्यादा सीटें मिलने की संभावना बढ़ेगी.

इसके लिए यूपी कांग्रेस न्याय यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जुटाने की कोशिश कर रही है. अब अखिलेश यादव भी इसमें शामिल होंगे तो सपा के कार्यकर्ताओं के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा चंदौली के साथ ही वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और आगरा सहित 19 जिलों से होकर गुजरेगी. कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर कहा कि, लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही ये यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

10 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

25 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

35 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

48 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago