Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Global Investors Summit: ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ का आयोजन 19 फरवरी को, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कितना होगा निवेश

इस समिट के माध्यम से 10 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है.

PM Narendra Modi Kerala Speech Update

पीएम नरेंद्र मोदी

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

UP Global Investors Summit: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए लगातार रोजगार के अवसर बढ़ते जा रहे हैं. इसी क्रम में 19 फरवरी को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit) में प्राप्त हुए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) का आयोजन होने जा रहा है. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे. इस मौके पर 10 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास कराने की तैयारी की जा रही है.

राज्य में निवेश आकर्षित करने का प्रयास

बता दें कि, पिछले साल 10 से 12 फरवरी के बीच में देश-विदेश से निवेश आकर्षित करने के लिए योगी सरकार ने लखनऊ में ही यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया था. तो वहीं इस बार योगी सरकार द्वारा आयोजित इस मेगा शो में देश भर के जाने-माने उद्योगपति भी शामिल होंगे. इस मौके पर औद्योगिक उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे. खबर सामने आ रही है कि, यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए यूपी सरकार को अब तक 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं. इनमें से 10 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से धरातल पर उतारने की तैयारी में की जा रही है. इसको लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जोरशोर से तैयारी जारी है. इन्वेस्ट यूपी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपना शिविर कार्यालय स्थापित कर लिया है ताकि तैयारियों पर नजर रखी जा सके.

Ayodhya Ram Mandir CM Yogi AdityaNath Speech Update

ये भी पढ़ें-Ayodhya: इस तारीख को रामलला के दर्शन करने बस से जाएंगे UP के सभी विधायक, सपा ने रखा मस्जिद जाने का प्रस्ताव, स्पीकर ने दी ये प्रतिक्रिया

हर हाथ में रोजगार देने पर फोकस है योगी सरकार

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर योगी सरकार कार्य कर रही है. हाल ही में गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, हर हाथ को रोजगार, यही योगी सरकार का संकल्प है. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा था कि, उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का संचालन होना चाहिए. इससे ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा. उन्होंने बताया कि, फरवरी 2023 में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इनसे 1.10 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी मिलेगी. इसके लिए जरूरी है कि सभी आइटीआइ, पालीटेक्निक जैसे संस्थान उद्योगों की मांग को समझ उसके अनुरूप ट्रेड व पाठ्यक्रम तैयार करें. युवाओं को नौकरी व सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए. हर हाथ को काम हमारी प्राथमिकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital