देश

2024 को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, मायावती-कांग्रेस को घेरा, जानिए पीएम पद के उम्मीदवार पर क्या बोले सपा प्रमुख

UP Politics: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद दिल्ली से लेकर यूपी तक मची सियासी हलचल के बीच उत्तर प्रदेश से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है और राहुल गांधी का समर्थन किया है. साथ ही एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में अखिलेश ने राहुल के साथ ही 2024 की सियासी तस्वीर को लेकर भी बड़ी बेबाकी से बात की और गठबंधन को लेकर भी अपनी रणनीति बताई. अखिलेश ने यह भी साफ कर दिया कि 2024 के चुनाव में सपा ही भाजपा के खिलाफ मेन प्लेयर होगी. हालांकि इस साक्षात्कार में वह राहुल के साथ खड़े जरूर नजर आए लेकिन कई सवालों में वह कांग्रेस को घेरते भी दिखे.

अखिलेश यादव ने कहा कि “राहुल गांधी आज जिस बात की सजा पा रहे हैं, वह कानून उन्हीं की सरकार लेकर आई थी.” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, ‘इस तरह के अवमानना के केस में इतना बड़ा फैसला आना दुखद है. आप बीजेपी के स्टेटमेंट निकलवाइए. गृहमंत्री अमित शाह अपने कार्यकर्ताओं को मेरे और नेताजी के बारे में गलत ट्वीट को आगे बढ़ाने के लिए कह रहे थे.’

अखिलेश यादव ने इंटरव्यू में 2024 की सियासत पर भी खुलकर बात की. अखिलेश यादव ने कहा, ‘2024 में आप देखेंगे बीजेपी का सफाया होगा. सभी रिजनल दल बड़ी भूमिका निभाएंगे. रिजनल पार्टी को साथ लाने की जिम्मेदारी नेशनल पार्टी की भी होनी चाहिए.’

पढ़े इसे भी-कांग्रेस में ‘विभीषण’ कौन? अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी की सांसदी जाने पर तंज, पूछा- वो कौन है जो छुटकारा पाना चाहता है?

कौन बनेगा पीएम?

विपक्ष एक हुआ तो पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा? अखिलेश होंगे, ममता या केसीआर? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि वह पीएम पद की रेस में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि लीडरशिप चुनाव के बाद तय हो, और इसके लिए सब तैयार हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस के साथ कौन खड़ा है? उनकी जमानत नहीं बच रही. अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस को तय करना पड़ेगा. गठबंधन को लेकर नेशनल पार्टी को सोचना होगा. कांग्रेस सोचेगी. हमने तो अलायंस भी किया, हम तो साथ भी रहे.

जीरो थीं मायावती

अखिलेश ने कहा कि मायावती जीरो थीं, मैंने 10 तक पहुंचाया. रायबरेली और अमेठी में सपा का पूरा सहयोग था (कांग्रेस को). दोनों (बसपा-कांग्रेस) मिलकर सपा की मदद करें. अब यह देखना रोचक होगा कि यूपी के दूसरे सियासी दल इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. साथ ही यह भी कि 2024 में क्या बीजेपी के खिलाफ यूपी में कोई गठबंधन बन पाएगा या सारे दल अलग लड़ेंगे, इसकी तस्वीर भी आने वाले वक्त में साफ होगी.

मोदी या योगी, बेहतर प्रशासक कौन?

इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि दोनों खराब हैं. 2024 में विपक्ष का पीएम उम्मीदवार कौन? अखिलेश, राहुल, ममता या केसीआर? अखिलेश ने कहा कि, आप देखिए चॉइस कितनी है. बीजेपी के पास तो चॉइस नहीं. पीएम पद का बहुत झगड़ा है यहां पर. अभी सभी को जीत कर आना है. मैं पीएम पद की रेस में नहीं हूं. बीजेपी की बी टीम कौन, ओवैसी या केजरीवाल? इस पर अखिलेश ने कहा कि, मैं कुछ नहीं बोलूंगा. मैं दोनों से कहूंगा कि जिस रास्ते से बीजेपी हटे, वो रास्ता अपनाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

15 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

39 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

45 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

48 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

57 minutes ago