होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इस समय बहुत खुश हैं. हालांकि उनकी खुशी की वजह उनके बेटे अभिषेक बच्चन हैं. अमिताभ अपने बेटे के लिए काफी सपोर्टिव हैं, साथ ही उनका हौसला बढ़ाते भी नजर आते हैं. पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन ने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है और अमिताभ ने उनके हर रोल की तारीफ की है. अब जब अभिषेक को खेल के क्षेत्र में भी अवॉर्ड मिला है तो वह भी खुश हैं. उन्होंने अभिषेक की एक फोटो शेयर कर बधाई दी है.
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के अवॉर्ड लेने की तस्वीर शेयर की. इसमें अभिषेक हाथ में अवॉर्ड लिए बेहद खुश नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, YEEEAAAAHHHHHHH अभिषेक, माई प्राइड. 10वें फिल्मफेयर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जीता, जयपुर पिंक पैंथर्स, जिसके आप मालिक हैं, कबड्डी में चैंपियंस लीग देखी. और अब आपकी टीम ने विराट कोहली फाउंडेशन स्पोर्ट्स ऑनर्स ट्रॉफी जीत ली है. उन्होंने विभिन्न लीगों में फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में यह ट्रॉफी जीती है.
अभिषेक बच्चन ने भी पिता की तारीफ पढ़ी और उन्होंने भी इस पर रिएक्शन दिया. अभिषेक ने लिखा, ‘थैंक यू पापा, लव यू.’ अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अभिषेक के बारे में भी लिखा है. बेटे की सफलता को देखकर अमिताभ काफी खुश नजर आ रहे हैं. अमिताभ को कबड्डी का बहुत शौक है. प्रो कबड्डी लीग जब भी शुरू होती है तो पूरा बच्चन परिवार अपनी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स (जेपीपी) को चीयर करने पहुंच जाता है.
ये भी पढ़ें- विद्या बालन को स्टार बनाने वाले नहीं रहे प्रदीप सरकार, ‘परिणीता’ ने बदल दी जिदंगी
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का बॉन्ड बेहद खास है. बिग बी अब 80 साल के हो गए हैं. ऐसे में अभिनेता के लिए उनके बेटे अभिषेक बच्चन ही उनके सपोर्ट सिस्टम हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है. खास त्योहारों पर बच्चन परिवार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. काम के मोर्चे पर, अमिताभ बच्चन के पास इस समय कई प्रोजेक्ट हैं. वह गणपत, प्रोजेक्ट के और बटरफ्लाई जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.
India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…