देश

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सपा ने बनाई रणनीति, बूथ लेवल पर शुरू करने जा रही ये अभियान

UP Politics: निकाय चुनाव में बड़ी हार का सामना करने वाली सपा अब लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए एक के बाद एक कई रणनीति बनाती जा रही है. चुनाव हारने के बाद से ही सपा हार का पूरा ठिकरा मतदाता सूची पर फोड़ रही है. बीजेपी की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा का कहना है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण ही उसको निकाय चुनाव में हाल का मुंह देखना पड़ा है. इसलिए अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता इस गड़बड़ी को पहले दूर करेंगे.

निकाय चुनाव से लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव तक सपा ने अपनी हार के लिए मतदाता सूची में गड़बड़ियों को कारण बताया है. इसीलिए इस बार पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए सपा ने पहले मतदाता सूची पर ध्यान केंद्रित कर दिया है और सबसे पहले इसकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए अभियान चलाने जा रही है.

कई बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारी कह चुके हैं कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ता है. इसकी पूरी जिम्मेदारी सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को दी गई है. उन्होंने कहा कि बीएलए को नियुक्त कर उनका नाम, पिता का नाम व मोबाइल नंबर सहित पूरी सूची जिलाधिकारी को जरूर उपलब्ध करा दी जाए. जिलाधिकारियों से रिसीविंग लेने के बाद बीएलए मतदाता सूची दुरुस्त करने का काम तत्काल शुरू कर दें. बीएलए नियुक्त करने की रिपोर्ट 15 दिनों में प्रदेश कार्यालय को भी भेजी जाए.

ये भी पढ़ें- Rampur: हेट स्पीच मामले में सपा नेता आजम खान को मिली बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने किया बरी, BJP प्रवक्ता ने कहा, “सपा पढ़े कानून”

पार्टी ने दिए ये निर्देश

पार्टी सूत्रों की मानें तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात करने के निर्देश दे दिए हैं, जो कि बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची दुरुस्त कराने के लिए एक-एक नाम का सत्यापन करेंगे. बीएलए अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से संपर्क करेंगे और अपने क्षेत्र में यह देखेंगे कि जो अब नहीं रहते हैं या उनका निधन हो गया है, उनके नाम कटवाने के साथ ही जो मतदाता बनने से छूट गए हैं उनके नाम जुड़वाएंगे.

इसके लिए सपा की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर बीएलए नियुक्त किए गए हैं. इसी के साथ निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द अपने इलाके में अभियान चलाकर मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाए. बीएलए एक बार में या फिर एक दिन में 10 फार्म जमा कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम योगी का 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली तोहफा, विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Adityanath Diwali Gift: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश…

14 minutes ago

‘राहुल ही देश के हीरो, मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, अखिलेश के ‘ना’ पर स्वामी का जवाब

UP Assembly Election 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल…

19 minutes ago

मधुबनी में ASI की कथित फायरिंग से एक की मौत, 3 घायल; अवैध संबंध के विवाद के बीच मचा बवाल

Bihar News: मधुबनी के बालीराजगढ़ गांव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक ASI द्वारा कथित…

1 hour ago

गाजीपुर में बंपर जॉब फेयर! 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

गाजीपुर के जखनियां में 5 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा. इसमें 25…

2 hours ago

घंटों हेडफोन लगाकर सुनते हैं गाने? हो सकते हैं बहरेपन के शिकार, जानें कितना वॉल्यूम है सुरक्षित

Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता…

2 hours ago