देश

UP Politics: ‘ईस्ट इंडिया कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक है BJP और RSS… जनता को कर रहे हैं कंगाल’, स्वामी प्रसाद मौर्य ने की विवादित टिप्पणी

UP Politics: विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने भाजपा और RSS को लेकर बयान दिया है और कहा है कि ईस्ट इंडिया कम्पनी से ज्यादा ये लोग खतरनाक हैं. दरअसल वह इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर बोल रहे थे और इसी दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर ये विवादित टिप्पणी की है. साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि, हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोगों का अचानक भारत से प्रेम कैसे जाग गया.

हाल ही में मध्यप्रदेश के छतरपुर में ओबीसी महासभा का आयोजन हुआ था, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य आम सभा को सम्बोधित करने के लिए पहुंचे थे. ‘सामाजिक परिवर्तन और विशाल आमसभा’ कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, “बीजेपी के लोग हिंदू राष्ट्र की मांग करते नजर आते हैं. अचानक उनका भारत के लिए देश प्रेम कैसे जाग गया.” इसी के साथ भाजपा और आरएसएस को संविधान विरोधी बताया. देश का नाम बदलने वाले मुद्दे को लेकर कहा कि यह सब तो बहाना है. यह संविधान का विरोध है. इस सम्बंध में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Maharajganj: दलित लड़की से रेप, पुलिस कर रही थी आरोपी से मिलकर खेल! दारोगा सहित 5 सस्पेंड, 14 लाइन हाजिर

बाबा साहेब का विरोध है

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, “हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोगों को अचानक भारत से प्रेम कैसे? ये भारत, इंडिया और भारतीय संविधान के दुश्मन हैं और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के भी दुश्मन हैं. ” इसी के साथ ये भी बोले कि, “इंडिया तो बहाना है मुख्य रूप से ये संविधान और बाबासाहेब आंबेडकर का विरोध है.” फिर वह बोले, देश की जनता से मेरी मांग है कि बीजेपी और RSS जो संविधान विरोधी आचरण कर रहे हैं इनको बाहर का रास्ता दिखाया जाए और 2024 लोकसभा चुनाव में इनकी विदाई सूचित की जाए.”

जनता को कंगाल बना रहे

सपा नेता मे मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘बीजेपी और आरएसएस, ईस्ट इंडिया कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक है. ईस्ट इंडिया कंपनी भारत को लूटते थे और यहां से पैसे ले जाकर अपने देश के बैंकों में डालते थे और अपने देश यूनाइटेड किंगडम से प्यार करते थे, लेकिन आरएसएस और पीएम मोदी इस देश को लूटकर अडानी और अंबानी की तिजोरी भर रहे हैं और देश की जनता को कंगाल बना रहे हैं. ये तो देश के भी दुश्मन हैं और देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं. इसी के साथ एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा और कहा कि, अब तो सब खुली किताब है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

11 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

28 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

34 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago