देश

UP: यूपी रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, बताया कैसे हासिल किया मुकाम

UP: बदलते दौर में अब महिलाओं को लेकर समाज की सोच भी बदल रही. लेकिन यह सोच ऐसे ही नहीं बदली है, बल्कि महिलाओं ने इसके लिए खुद को साबित करके भी दिखाया है. आज महिलाएं हर वो काम कर रहीं हैं, जो उन्हें पुरुषों की बराबरी में ला खड़ा करता है. बशर्ते उन्हें भी मौका मिले.

अवसर मिलने पर महिलाओं ने जहां आसमान में सेना के फाइटर प्लेन को उड़ाया है, वहीं सड़क पर बस के पहियों को भी रफ्तार दी है. सेना में तो महिलाएं कब से पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, लेकिन यूपी के सरकारी महकमें में पहली बार एक महिला बस ड्राइवर की एंट्री हुई है.

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में यूपी रोडवेज (UP Roadways Bus) बस की इस पहली महिला बस ड्राइवर (First Woman Bus Driver) का नाम है प्रियंका शर्मा. हाल ही में यूपी परिवहन विभाग में 26 नए बस ड्राइवरों की भर्ती हुई है. इनमें प्रियंका भी एक हैं.

संघर्षों में बीता है जीवन

प्रियंका शर्मा को उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में पहली महिला बस ड्राइवर होने का गौरव भी मिला है. हालांकि, प्रियंका के अनुसार उनका अब तक का जीवन संघर्षों में ही बीता है. शादी होने के बाद उन्हें पता चला की उनके पति को शराब की लत है. अपनी इसी लत की वजह से कम उम्र में ही उसे अपनी जान गंवानी पड़ी.

पति के गुजरने के बाद प्रियंका पर परिवार और दोनों बच्चों की जिम्मेदारी आ गई. अपनी जिम्मेदारियों के चलते काम की तलाश में प्रियंका दिल्ली चली आईं. जहां उन्हें एक कारखाने में सहायक की नौकरी मिल गई. इसी दौरान उन्होंने ड्राइविंग कोर्स में दाखिला भी ले लिया.

इसे भी पढ़ें: UP: गाजियाबाद की ADM ऋतु सुहास ने किया ऐसा कैटवॉक, फेल हो जाएं अच्छी-अच्छी मॉडल, पति हैं IAS अफसर

ड्राइविंग कोर्स के पूरा होने के बाद प्रियंका दिल्ली से मुंबई आ गईं. मुंबई में रहने के दौरान प्रियंका ने देश के कई दूसरे राज्यों की यात्रा की. अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका असम और बंगाल जैसे सुदूरवर्ती राज्यों में भी गईं. यहां पर कुछ समय रुकते हुए उन्होंने काम भी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी का जताया आभार

महिला ड्राइवरों को रोजगार का अवसर देने के लिए प्रियंका शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया. प्रियंका शर्मा ने कहा कि साल 2020 में यूपी के सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महिला ड्राइवरों के लिए नौकरी में जगह बनाई. इस वजह से उन्हें भी अपना फॉर्म भरने का अवसर मिला.

उत्तर प्रदेश के रोडवेज बसों में ड्राइवर पद की वैकेंसी निकलने पर उन्होंने भी अपना फॉर्म भर दिया. इसके बाद कई महीनों तक होने वाली ट्रेनिंग को भी उन्होंने पास कर लिया. इस सितंबर में उन्हें पोस्टिंग भी मिल गई. हालांकि, प्रियंका इस सेवा में मिलने वाले कम वेतन पर कुछ निराश जरूर दिखीं, लेकिन साथ में उन्होंने यह भी कहा कि हमें सरकार से भरपूर समर्थन मिल रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago