होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
CM Yogi on LoudSpeaker: उत्तरप्रदेश में बीते कुछ महीने पहले लाउडस्पीकर (Loudspeaker) का मुद्दा जोर-शोर से गूंजा था. इसके साथ ही प्रदेश में लाउडस्पीकर पर काफी सियासत भी हुई थी. लेकिन एक बार फिर प्रदेश में लाउडस्पीकर का मुद्दा गर्म हो गया है. दरअसल, इस मुद्दे को बीते कुछ महीने हो चुके हैं और लोगों ने फिर से अपने धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने शुरू कर दिए है.
जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, कुछ जिलों में धर्म स्थलों (Religious Places) पर दोबारा लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है. मुख्यमंत्री ने संपर्क-संवाद कर आदर्श स्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए हैं.
दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस और न्यू ईयर के चलते शुक्रवार की देर शाम अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जोन, रेंज और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. सीएम योगी ने इस पर भी जोर दिया कि सभी त्योहार अच्छे से संपन्न हो जाएं और किसी भी तरह की धर्मांतरण की घटना न घटित हो. वहीं इसके बाद सीएम ने धर्म स्थलों पर फिर लगाए जा रहे लाउडस्पीकर को हटाने पर जोर दिया.
शुक्रवार की देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘कुछ माह पूर्व सहज संवाद के माध्यम से हमने धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाये जाने का अभूतपूर्व कार्य सम्पन्न किया था. लोगों ने व्यापक जनहित को प्राथमिकता देते हुए फौरन लाउडस्पीकर हटाये थे. इसकी पूरे देश में सराहना हुई थी.’’ वहीं उन्होंने आगे कहा कि “कुछ जिलों में दोबारा यह लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं, यह स्वीकार्य नहीं है. तत्काल संपर्क-संवाद कर आदर्श स्थिति बनाई जाए.’’ इसी वर्ष अप्रैल माह में राज्य सरकार ने धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई बड़े पैमाने पर की थी”.
लाउडस्पीकर पर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रशांत कुमार ने एक बयान में कहा था कि, अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर सभी धार्मिक स्थलों से बिना किसी भेदभाव के हटाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लाउडस्पीकर को अवैध की श्रेणी में रखा गया है जिन्हें लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है. प्रशांत कुमार ने यह भी कहा था कि लाउडस्पीकर के सिलसिले में हो रही कार्रवाई के दौरान उच्च न्यायालय के आदेशों को भी ध्यान में रखा जा रहा है.
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…