दुनिया

Dubai: लॉटरी के एक टिकट ने बदल दी किस्मत, दुबई में टैक्सी चलाने वाला भारतीय बना करोड़पति, 33 करोड़ का जैकपॉट आया हाथ

Indian taxi driver jackpot: देने वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है. ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी जी हां ये कहावत दुबई में रहने वाले एक भारतीय पर एक दम फिट बैठती है. भारतीय मूल का एक व्यक्ति रातों-रात करोड़पति बन गया उसे संयुक्त अरब अमीरात में 15 मिलियन दिरहम यानी कि 33 करोड रुपए की लॉटरी लेगी है. लॉटरी जीतने के बाद उसने कहा कि उसे अभी भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि उसे लॉटरी लगी है. बता दें कि ये शख्स 4 साल पहले नौकरी की तलाश में भारत से दुबई आया था. तब से वह फॉर्म में ड्राइवर की नौकरी कर रहा है, और हर महीने 3200 कमाता है.

शख्स ने बताया कि वह इस रकम को कहां इन्वेस्ट करेंगे. दुबई में अजय ओगुला ने अमीरात ड्रा में 15 मिलियन दिरहम का पुरस्कार जीता है. लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद ओगुला ने बताया कि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट (jackpot) जीता है.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today, 24 December 2022: क्रिसमस से पहले गोल्ड के रेट में गिरावट, जानें बिहार में कितना सस्ता मिल रहा है सोना

ड्राइवर के रूप में काम करते है अजय

संयुक्त अरब अमीरात की एक रिपोर्ट  ने अजय ओगुला के हवाले से कहा कि दक्षिणी भारत के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते है, 4 साल पहले वह नौकरी की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात आए थे. वही एक रिपोर्ट की मानें तो वर्तमान में अजय ज्वेलरी फार्म में  ड्राइवर (taxi driver) के रूप में काम कर रहे हैं और हर महीने 3200 दिरहम कमाते हैं.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Rate Today, 24 December 2022: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़े, जानिए नोएडा-गाजियाबाद में पेट्रोल और डीजल के दाम

पैसे से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाना जारी रखूंगा

अजय ओगुला ने बताया कि मैं इस पैसे से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाना जारी रखूंगा. इससे कई लोगों को मेरे गांव और पड़ोसी गांव में बुनियादी जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि जब उन्हें भारत में अपने परिवार को जैकपॉट (jackpot) जीतने और करोड़पति बनने की खबर दी तो उनकी मां और भाई बहनों ने उन पर विश्वास नहीं हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

29 seconds ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

10 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

28 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

50 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

53 minutes ago