देश

UP Record Liquor Sale: होली त्योहार पर करोड़ों रुपये की शराब गटक गए यूपीवाले, टूटा रिकॉर्ड

UP Record Liquor Sale: होली के त्यौहार पर उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग करोड़ों रुपये की शराब गटक गए. होली के मौके पर बिजनौर, गाजियाबाद, नोएडा और कानपुर समेत कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है.

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार होली से दो दिन पहले जनपद में करीब 14 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. उन्होंने कहा कि पिछले साल होली से पहले शराब की बिक्री करीब 11.5 करोड़ रुपये की हुई थी, जबकि 2022 के 30 और 31 दिसंबर को लगभग नौ करोड़ रुपये की शराब बिकी थी.

कानपुर, लखनऊ, बिजनौर और गाजियाबाद के भी आंकड़े चौंकाने वाले

वहीं, कानपुर में होली के मौके पर 50 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. तो वहीं राजधानी लखनऊ में भी लोगों ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. लखनऊ के लोग होली के मौके पर 23 करोड़ रुपए की शराब गटक गए. इतना ही नहीं, गाजियाबाद के आंकड़ें भी चौकाने वाले हैं. यहां होली त्योहार के मौके पर करीब 18 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई.

नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि इस वर्ष होली पर गौतमबुद्ध नगर में छह और सात मार्च को लगभग 14 करोड़ रुपये की देशी-विदेशी मदिरा बिकी है जो जिले में किसी भी उत्सव के अवसर पर शराब की बिक्री से उत्पन्न उच्चतम राजस्व है.

ये भी पढ़ें: New Liquor Policy: फिर महंगी हुई शराब, अब हर पर बोतल पर चुकाना 17 रुपये सेस, अधिसूचना जारी

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 549 शराब की दुकानें हैं, जिनमें विदेशी और देशी शराब बेचने वाली दुकानें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आठ मार्च को होली के कारण शराब की दुकानें पूरी तरह बंद थीं. सिंह ने बताया कि इस बार अवैध शराब की तस्करी की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

10 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

18 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

34 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

41 minutes ago