देश

UP Politics: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ वारंट जारी, जानें पूरा मामला

UP Politics: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ वारंट जारी हो गया है. मारपीट व तोड़फोड़ के एक मामले में कोर्ट में हाजिर न होने पर दोनों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसजीएम ने वारंट जारी किया है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 20000 का जमानती वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है.

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर लगाई गई होल्डिंग में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष की फोटो न लगाने पर हंगामा हुआ था. इसकी प्राथमिक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील कुमार राय ने 25 दिसंबर 2020 में हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई थी. इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के दोनों नेता भिड़ गए थे और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे. बता दें कि इसी तरह अन्य मामले में भी 2021 में लल्लू और संदीप सिंह पर हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया था.

पढ़ें इसे भी- “CM केजरीवाल ‘वजीर’ का काम कर रहे, मैं सबको एक्सपोज करूंगा..अभी और गिरफ्तारियां होंगी”, महाठग सुकेश ने किया बड़ा दावा

बता दें कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी पराजय के बाद पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लल्लू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा सौंपा था. इसके साथ ही इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की दी.

मालूम हो कि 2022 में यूपी में 7 चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को हुई थी और कांग्रेस पार्टी को मात्र दो सीटें ही उत्तर प्रदेश में मिली थीं. पिछली 17वीं विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ जिले की अपनी परंपरागत रामपुर खास सीट से चुनाव जीतीं, जबकि महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से वीरेंद्र चौधरी चुनाव जीते थे. कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा सीट से दो बार से चुनाव जीत रहे अजय कुमार लल्लू खुद चुनाव हार गए थे और तीसरे नंबर पर चले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago