देश

UP Weather: यूपी में कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश से लोगों को मिली राहत, दो दर्जन से अधिक शहरों के लिए जारी हुआ अलर्ट

UP Weather: यूपी में कई दिनों से सूर्य देव के प्रकोप से हलकान लोगों को गुरुवार को उस वक्त राहत मिली, जब तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई. लखनऊ सहित आस-पास के इलाकों में सुबह से हो रही बारिश में मौसम खुशनुमा बना दिया है, लेकिन इसी दौरान बादलों की आवाजाही बनी है और बीच-बीच में तेज धूप भी निकल रही है. ऐसे में लोगों को बारिश के बाद होने वाली तेज गर्मी का डर भी सता रहा है. हालांकि मौसम विज्ञानियों की मानें तो 27 मई तक मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा.

गुरुवार को लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर, रायबरेली, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, औरैया सह‍ित प्रदेश के कई शहरों में हुई हल्‍की बारिश और तेज हवाओं को लेकर दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था. इसी के साथ ताजा अपडेट में मौसम व‍िभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार से साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के लिए भी चेतावनी जारी की है.

मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. मनीष ने दो दिन पहले जानकारी दी थी कि आने वाले 24 से 26 के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उन्होंने बताया था कि 23 के 26 मई के बीच में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके प्रभाव से अरब सागर से नरम हवाएं आएंगी, जिसके चलते यूपी के पूर्व व पश्चिमी क्षेत्रों में इन दिनों तेज हवाएं व बारिश का अनुमान है. पूर्व व पश्चमी स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस वजह से 24 से 26 मई के बीच में बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- जी20 मीट से पहले दुल्हन के लिबास में सज गया कश्मीर, स्थानीय लोगों का साफ झलक रहा है रोमांच

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. दो दिन के बाद प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के अलावा अन्य जगहों पर बारिश के आसार हैं. अगले तीन दिनों में प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरकर 38.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नरम हवा के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान बांदा में 44.6 डिग्री और झांसी में 43 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है. वहीं न्यूनतम तापमान में प्रदेश भर में बढ़त जारी है. सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश भर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अनंत चतुर्दशी पर बना दुर्लभ संयोग! जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समेत आज के पंचांग की पूरी जानकारी

25 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान…

15 minutes ago

अनंत चतुर्दशी पर किन राशियों की खुलेगी किस्मत? मिलेगा बंपर धन लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ कई शुभ योग…

26 minutes ago

Aries Horoscope Today: योजनाओं में होगा बदलाव, आमदनी बढ़ाने के प्रयास तेज; प्रेम और परिवार में संयम से लें काम

Aries Horoscope Today: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बदलाव और व्यस्तता से…

47 minutes ago

Gemini Horoscope Today: दिन रहेगा मिला-जुला, बाहरी लोगों से मिल सकता है फायदा; परिवार में बड़ों से बहस से बचें

Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है।…

49 minutes ago