देश

जी7 समिट में पीएम मोदी ने पहनी रिसाइकिल मैटेरियल से बनी जैकेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में जी7 की बैठकों में शामिल हुए. इस दौरान उनकी जैकेट ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस जैकेट में स्टाइल स्टेटमेंट तो था ही, प्रकृति को बचाने का संदेश भी छिपा था. हिरोशिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जैकेट पहनी, वो यूज्ड प्लास्टिक से बनी हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 की बैठक से पूरी दुनिया को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया और कहा कि अभी भी कदम नहीं उठाए गए, तो काफी नुकसान हो सकता है.

रीसायकिल्ड मटेरियल से बनी हुई थी जैकेट

दरअसल, पीएम मोदी ने रीसायकिल्ड मटेरियल से बनी हुई जैकेट पहनी थी. जैकेट को बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. पीएम की जैकेट को बनाने के लिए इस्तेमाल की हुई बोतलों को इकट्ठा करके उन्हें कुचलकर और पिघलाया गया. इसके बाद उसमें रंग मिलाकर सूत बनाया गया. इस तरह पुरानी सामग्री को रीसायकल कर जैकेट बनाई गई.

ये भी पढ़ें- जापान में पीएम मोदी ने ऋषि सुनक और इंडोनेशिया के जोको विडोडो से मुलाकात की

प्रधानमंत्री फरवरी में भी पहन चुके हैं ऐसा जैकेट

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की शुरुआत में फरवरी महीने में भी ऐसी ही एक जैकेट पहनी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 फरवरी को लोकसभा में हल्के नीले रंग की जैकेट पहनी थी. वो जैकेट भी प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करके बनाई गई थी. वहीं, जी 7 की बैठक से भी प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को यही संदेश दिया. उन्होंने पूरी दुनिया को विकास के मॉडल में बदलाव करने का भी सुझाव दिया, जिसमें कार्बन उत्सर्जन की जगह कम से कम हो.

Dimple Yadav

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago